Decline of the Rupee : 1 दिन में 9,050 रुपये सस्ता हुआ सोना, आज चांदी की कीमतों में 10,500 रुपये की गिरावट ?

Decline of the Rupee : 1 दिन में 9,050 रुपये सस्ता हुआ सोना, आज चांदी की कीमतों में 10,500 रुपये की गिरावट

Decline of the Rupee : 1 दिन में 9,050 रुपये सस्ता हुआ सोना, आज चांदी की कीमतों में 10,500 रुपये की गिरावट
Decline of the Rupee : 1 दिन में 9,050 रुपये सस्ता हुआ सोना, आज चांदी की कीमतों में 10,500 रुपये की गिरावट

कमजोर घरेलू मांग और सुस्त वैश्विक रुझानों के बीच सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 9,050 रुपये टूटकर 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि चांदी 10,500 रुपये की गिरावट के साथ 2.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 9,050 रुपये (लगभग 6 प्रतिशत) टूटकर 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को सोना 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। सोने के अलावा, आज चांदी भी 10,500 रुपये (4.36 प्रतिशत) की भारी गिरावट के साथ 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

सोने-चांदी की कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट क्यों

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा, ”कीमती धातुओं में पिछले सप्ताह की गिरावट बढ़ गई। सोमवार को दिन के कारोबार के दौरान में हाजिर सोना 4 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया।”

Decline of the Rupee : 1 दिन में 9,050 रुपये सस्ता हुआ सोना, आज चांदी की कीमतों में 10,500 रुपये की गिरावट
Decline of the Rupee : 1 दिन में 9,050 रुपये सस्ता हुआ सोना, आज चांदी की कीमतों में 10,500 रुपये की गिरावट

उन्होंने तेज गिरावट के लिए पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को जिम्मेदार ठहराया, जिससे कच्चे तेल की कीमतें ऊंची हो गईं और महंगाई की चिंताएं बढ़ गईं। इससे कठोर मौद्रिक नीति रुख की आशंका बढ़ गई। गांधी ने कहा, ”कठोर मौद्रिक नीति की संभावना ने अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल को बढ़ावा दिया और डॉलर को मजबूत किया, जिससे सोने और चांदी पर और दबाव बढ़ गया।”

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बुरी तरह से गिरे सोने और चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 227.42 डॉलर या 5.06 प्रतिशत टूटकर 4,263.73 डॉलर प्रति औंस रह गया। जबकि चांदी 4.25 डॉलर या 6.3 प्रतिशत टूटकर 63.53 डॉलर प्रति औंस रह गई। मिराए एसेट शेयरखान के प्रवीण सिंह ने कहा कि बढ़ती ब्याज दर की उम्मीदों के कारण कीमतों पर असर पड़ने के चलते विदेशी बाजारों में हाजिर सोने में गिरावट जारी रही। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई, जो 40 साल से ज्यादा की सबसे खराब साप्ताहिक गिरावट है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Causing an Uproar : मैहर में कायाकल्प योजना पर सवाल, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घटिया सड़क निर्माण को लेकर हंगामा

Causing an Uproar : मैहर में कायाकल्प योजना पर सवाल, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घटिया सड़क निर्माण को लेकर हंगामा ?

Causing an Uproar : मैहर में कायाकल्प योजना पर सवाल, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घटिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *