Delhi Hospitals : चीफ जस्टिस को हुआ इंफेक्शन, दिल्ली के अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती , जानें अब कैसी है तबीयत

- मुख्य न्यायाधीश संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती देश के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई को संक्रमण के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।सूत्रों ने बताया, मुख्य न्यायाधीश की तबीयत में सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि वे एक – दो दिन में छुट्टी लेकर फिर से अपने कार्यभार में लौट आएंगे। न्यायमूर्ति बी. आर. गवई ने 14 मई 2025 को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। वे इस पद पर पहुंचने वाले दूसरे दलित न्यायाधीश हैं, उनसे पहले न्यायमूर्ति के. जी. बालकृष्णन 2007 में इस पद पर नियुक्त हुए थे।
- नई दिल्ली, मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बी आर गवई को संक्रमण के कारण दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनके इलाज के बाद उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि उनको दो से तीन दिन बाद छुट्टी दे दी जाएगी। जिसके बाद वह अपना काम शुरू कर सकेंगे।
तबीयत में हो रहा सुधार
- आपको बता दें कि सीजेआई बी आर गवई को हैदराबाद की उनकी हालिया आधिकारिक यात्रा के दौरान गंभीर संक्रमण होने का पता चला था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल भर्ती कराया गया। सूत्रों का कहना है कि इलाज के बाद तेजी से उनकी हालत में सुधार हो रहा है। एक आधिकारिक सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। हालांकि संक्रमण की पूरी जानकारी साझा नहीं की गई है।
लॉ कॉलेज के दीक्षांत समारोह में हुए थे शामिल
- सूत्र ने कहा, ‘‘सीजेआई पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है और उम्मीद है कि एक या दो दिन में उन्हें छुट्टी मिल जाएगी तथा वह अपना काम फिर से शुरू कर देंगे। सीजेआई 12 जुलाई को नालसार विधि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए थे। उसी दिन न्यायमूर्ति गवई ने हैदराबाद में ‘बाबासाहेब डॉ. बी.आर. आंबेडकर – संविधान सभा – भारत का संविधान’ शीर्षक से एक विशेष डाक कवर और ‘भारतीय संविधान में कला एवं सुलेख’ पर चित्र पोस्टकार्ड का एक सेट भी जारी किया था।आंशिक कार्य दिवसों के समापन के बाद प्रधान न्यायाधीश सोमवार को अदालत में नहीं बैठे।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)