Demand for stay on release : ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, रिलीज पर रोक की मांग ?

Demand for stay on release : ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, रिलीज पर रोक की मांग

Demand for stay on release : 'यादव जी की लव स्टोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, रिलीज पर रोक की मांग
Demand for stay on release : ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, रिलीज पर रोक की मांग

नई दिल्ली ।

  • आने वाली फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर चल रहा विवाद अब बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, जिसमें फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने और इसके टाइटल को बदलने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि अगर यह फिल्म मौजूदा नाम से रिलीज होती है, तो इससे जातिगत तनाव बढ़ सकता है और सामाजिक सद्भावना को नुकसान पहुंच सकता है। याचिका में कहा गया कि फिल्म के कंटेंट और टाइटल से एक खास समुदाय को लेकर नकारात्मक धारणा बन सकती है।
  • फिल्म में जाति सूचक शब्द ‘यादव जी’ का जानबूझकर इस्तेमाल किया गया है। इसमें यादव समाज को जिस तरह दिखाया गया है, वह गलत, घिसी-पिटी छवि पेश करता है और समाज में दुश्मनी की भावना को बढ़ावा दे सकता है। याचिका में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड पर भी सवाल उठाए गए हैं। कहा गया कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देते समय इस संवेदनशील पहलू को नजरअंदाज कर दिया।
Demand for stay on release : 'यादव जी की लव स्टोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, रिलीज पर रोक की मांग
Demand for stay on release : ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, रिलीज पर रोक की मांग

बोर्ड को यह देखना चाहिए था कि

  • क्या फिल्म का टाइटल और कंटेंट किसी समुदाय विशेष की भावनाओं को आहत कर सकती है।
    याचिका में उल्लेख किया गया है कि देश के कई हिस्सों से इस फिल्म के खिलाफ विरोध की रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। यादव समुदाय के लोग अलग-अलग जिलों में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं और फिल्म के नाम और कहानी पर आपत्ति जता रहे हैं।
  • गौरतलब है कि ‘यादव जी की लव स्टोरी’ की कहानी एक अंतरधार्मिक रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में सिंपल यादव नाम की लड़की और वसीम अख्तर नाम के युवक की प्रेम कहानी दिखाई गई है, जिसमें सामाजिक दबाव, परिवार की मर्जी और धर्म की दीवारें अहम भूमिका निभाती हैं। इस कहानी को लेकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं।
    कहीं यादव समाज के संगठनों ने ज्ञापन सौंपे, तो कहीं नेताओं ने जुलूस निकाले। कुछ जिलों में फिल्म के निर्माता, निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। सोशल मीडिया पर भी फिल्म के ट्रेलर और टाइटल को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं।

 

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Youth Congress members : AI शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस सदस्यों ने राष्ट्रहित में प्रदर्शन किया: खड़गे

Youth Congress members : AI शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस सदस्यों ने राष्ट्रहित में प्रदर्शन किया: खड़गे ?

Youth Congress members : AI शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस सदस्यों ने राष्ट्रहित में प्रदर्शन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *