Demand Raised : धनौली में भूमि प्रबंधन के लंबित मामलों पर बढ़ी सक्रियता, LMC बैठक कराने की उठी मांग ?

Demand Raised : धनौली में भूमि प्रबंधन के लंबित मामलों पर बढ़ी सक्रियता, LMC बैठक कराने की उठी मांग

Demand Raised : धनौली में भूमि प्रबंधन के लंबित मामलों पर बढ़ी सक्रियता, LMC बैठक कराने की उठी मांग
Demand Raised : धनौली में भूमि प्रबंधन के लंबित मामलों पर बढ़ी सक्रियता, LMC बैठक कराने की उठी मांग

वरिष्ठ भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी सदर से की मुलाकात, शीघ्र तिथि तय कर बैठक कराने का सौंपा ज्ञापन आगरा, संजय साग़र सिंह। विकास खंड अकोला की ग्राम पंचायत धनौली में भूमि प्रबंधन से जुड़े लंबे समय से लंबित मामलों के समाधान को लेकर आज़ एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। वरिष्ठ भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी सदर सचिन राजपूत से मुलाकात कर भूमि प्रबंधन समिति (LMC) की बैठक शीघ्र आयोजित कराने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के अंतर्गत भूमि प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषय ग्राम पंचायत धनौली में लंबे समय से लंबित हैं, जिनका निस्तारण न होने से ग्राम विकास की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। ऐसे में भूमि की वर्तमान स्थिति की समीक्षा और लंबित मामलों के समाधान के लिए भूमि प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

Demand Raised : धनौली में भूमि प्रबंधन के लंबित मामलों पर बढ़ी सक्रियता, LMC बैठक कराने की उठी मांग
Demand Raised : धनौली में भूमि प्रबंधन के लंबित मामलों पर बढ़ी सक्रियता, LMC बैठक कराने की उठी मांग

वरिष्ठ भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह ने उपजिलाधिकारी से अनुरोध किया कि बैठक की वैधानिक गरिमा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र तिथि और समय निर्धारित किया जाए। साथ ही संबंधित राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) एवं हल्का लेखपाल को आवश्यक अभिलेखों के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए जाएं, ताकि बैठक की कार्यवाही व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।

श्री सिंह ने आशा जताई कि प्रशासन इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही बैठक आयोजित करेगा, जिससे ग्राम पंचायत धनौली में भूमि प्रबंधन से जुड़े लंबित मामलों का समाधान हो सके और ग्राम के विकास कार्यों को शीघ्र नई गति मिल सके।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान लोकेश सिंह, मोहर सिंह खैर सहित कई सम्मानित ग्रामवासी भी मौजूद रहे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Medical Camp : कांशीराम जयंती पर कांग्रेसियों ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर कैंप

Medical Camp : कांशीराम जयंती पर कांग्रेसियों ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर कैंप ?

Medical Camp : कांशीराम जयंती पर कांग्रेसियों ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर कैंप हापुड़। आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *