Devotees disappointed : प्रेमानंद महाराज की अब रोजाना हो रही डायलिसिस! पदयात्रा बंद होने से वृंदावन पहुंच रहे श्रद्धालु मायूस

मथुरा:
- वृंदावन के आध्यात्मिक संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा बंद होने से उनके लाखों भक्तों में मायूसी है। प्रेमानंद पिछले 3 दिनों से पदयात्रा पर नहीं निकले हैं। इसका कारण उनका स्वास्थ्य ठीक ना होना बताया जा रहा है। अनिश्चितकाल के लिए पदयात्रा बंद कर दी गई है। जानकारी मिल रही है कि किडनी की बीमारी से जूझ रहे प्रेमानंद महाराज की पिछले कुछ दिनों से रोजाना डायलिसिस हो रही है।
- शनिवार को केली कुंज आश्रम की ओर से आधिकारिक सूचना जारी कर पदयात्रा स्थगित किए जाने की पुष्टि की गई है। सूचना में कहा गया कि महाराज जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए उनकी नियमित पदयात्रा फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए बंद की जा रही है। ये खबर जैसे ही भक्तों तक पहुंची, वृंदावन से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में शोक और मायूसी का माहौल बन गया।
हर रात 2 बजे श्रद्धालुओं को देते थे दर्शन
- रमणरेती स्थित केली कुंज आश्रम के बाहर रोजाना दर्शन के लिए उमड़ने वाले हजारों श्रद्धालु शनिवार को भी पहुंचे थे। जब उन्हें बताया गया कि महाराज नहीं निकले हैं तो कई भक्तों की आंखों से आंसू झलक पड़े। प्रेमानंद महाराज हर दिन रात करीब 2 बजे दो किलोमीटर पैदल चलकर रमणरेती स्थित केली कुंज आश्रम पहुंचते थे। यह पदयात्रा उनके भक्तों के लिए एक आध्यात्मिक अनुभव बन चुकी थी। रोजाना हजारों की संख्या में भक्त उनके दर्शन को पहुंचते हैं।

Devotees disappointed : प्रेमानंद महाराज की अब रोजाना हो रही डायलिसिस! पदयात्रा बंद होने से वृंदावन पहुंच रहे श्रद्धालु मायूस ?
पहले 5 दिन में होती थी डायलिसिस
- पिछले तीन दिनों से जब महाराज पदयात्रा पर नहीं निकले, तो भक्तों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार तक भी कई लोग उम्मीद में आश्रम मार्ग पर खड़े रहे कि शायद आज महाराज दर्शन देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि पहले 5 दिन डायलिसिस होती थी, लेकिन बीते कुछ दिनों से रोजाना डायलिसिस हो रही है।
पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज नामक आनुवंशिक बीमारी
- आश्रम सूत्रों के अनुसार, प्रेमानंद महाराज पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज नामक आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित हैं। यह बीमारी उन्हें साल 2006 में हुई थी। शुरुआत में पेट दर्द होने पर डॉक्टर को दिखाने गए थे। जांच में पता चला कि उनकी दोनों किडनी में सिस्ट हैं और यह बीमारी वंशानुगत है। बाद में दिल्ली के डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उनकी दोनों किडनियां खराब हैं। बीमारी के बावजूद उन्होंने न कभी भक्ति मार्ग छोड़ा, न ही अपने अनुशासन में कोई ढील दी। पहले वह काशी में रहते हुए शिव भक्ति करते थे। लेकिन बीमारी का पता चलने के बाद वृंदावन आ गए और यहां राधा नाम जप में लीन हो गए। उन्होंने अपनी दोनों किडनियों को कृष्णा और राधा नाम दिया है। भक्तों का कहना है कि उन्होंने दर्द को भी भक्ति में बदल दिया है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता