Diamond Girl : कोई तुमसा नहीं तो ‘हमसा’ भी कहां ‘डायमंड गर्ल’ की जिंदगी का द एंड, कासिम से दिल लगाने वाली खुशबू थी कौन

संदिग्ध परिस्थितियों में भोपाल की मॉडल खुशबू अहिरवार की मौत हो गई है। खुशबू प्राइवेट ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग करती थी। उसी से उसका खर्चा चलता था। सोशल मीडिया पर डायमंड गर्ल के नाम से मशहूर थी। मां को हर दिन अपने बिग ड्रीम के बारे में बताती थी। इस ड्रीम को पूरा करने की राह में उज्जैन के कासिम से मुलाकात हुई और उससे दिल लगा बैठी और साथ रहने लगी। सोमवार को जब खुशबू की मौत हुई तो कई सवाल उठ रहे हैं।
कौन थी खुशबू अहिरवार
दरअसल, खुशबू अहिरवार मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की रहने वाली थी। बेहद साधारण परिवार से आती है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। भोपाल आकर पार्ट टाइम जॉब करती थी और अपना खर्च चलाती थी। साथ ही मॉडलिंग भी करती थी। छोटे-छोटे ब्रांड्स के काम खुशबू को मिलने लगे थे। मां से हमेशा कहती थी कि कुछ बड़ा करूंगा।काम के दौरान ही खुशबू की दोस्ती कासिम से हुई। कासिम उज्जैन का रहने वाला है। मां को भी इसके बारे में जानकारी दी थी कि कासिम के साथ रहती हूं। साथ ही वह मां से कहती थी कि कासिम अच्छा लड़का है। कासिम के घरवाले भी खुशबू को पसंद करते थे। कासिम अभी खुशबू अहिरवार को उज्जैन घुमाने ले गया था।

ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर के बाद छोड़ दी पढ़ाई
कासिम छोड़कर भाग गया
खुशबू के सपनों का हो गया अंत
छोटे गांव से निकलकर खुशबू ने एक अलग पहचान बनाई थी। इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसकी हसीन तस्वीरें गवाह हैं। उसके सपने बड़े थे, जिसे पाने के लिए वह मेहनत कर रही थी। मगर सारे सपनों का द एंड हो गया। कुछ दिन पहले उसने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था कि कोई तुमसा नहीं तो हमसा भी नहीं।
News Editor- (Jyoti Parjapati)