Dr. Shoaib’s Bihar Election In Hapur : हापुड़ में डॉ. शोएब का बिहार चुनाव में AICC ऑब्जर्वर बनने पर जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

हापुड़। आज दिनांक 1 जुलाई 2025 दिन मंगलवार को पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब हापुड़ जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर पहुंचे। जहां कांग्रेस जिला जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में कांग्रेसी पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर शोएब को बिहार विधानसभा चुनाव में AICC ऑब्जर्वर बनाए जाने पर फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। डॉक्टर शोएब ने कहा हैं कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में जो जिम्मेदारी दी गई हैं उस जिम्मेदारी को से पूर्ण निष्ठा से एक समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर निभाएंगे। इसके लिए वे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय महासचिव और प्रभारी (यूपी) अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा हैं कि कांग्रेस के एक मामूली से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर पार्टी ने जो उनका मान सम्मान बढ़ाया हैं। उसके लिए वे पार्टी की हर उम्मीद और कसौटी पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि डाक्टर शोएब को बिहार विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक बनाने से जनपद हापुड़ के कांग्रेस जनों में हर्ष व्याप्त हैं और उसके लिए वे अपनी और अपनी पूरी कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से शुभकामनाएं भेंट करते हैं। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व धौलाना प्रत्याशी अरविंद शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष (पिलखुआ) मदन सिंह चौहान, सभासद सुशील शास्त्री, रामप्रसाद जाटव, इकबाल प्रधान, अमरनाथ प्रधान, नरेश शर्मा एडवोकेट, अरुण चौधरी, विक्की शर्मा, कुसुम लता, भरतलाल शर्मा, अंकुर अग्रवाल, रजत त्यागी, राहत चौधरी, अनूप कर्दम, रवींद्र गुर्जर, यशपाल ढिल्लो, रजत शर्मा, सुखपाल गौतम, कादिर अली, चौधरी मुरसलीन, मोहम्मद परवेज, संदीप कुमार, अनुज कुमार एडवोकेट, शिवम्, मेहताब चौधर, गोपाल भारती आदि पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Eediter- (Jyoti Parjapati)