Dubai Asian : दुबई एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025: भारतीय खिलाड़ियों ने जीते 8 स्वर्ण पदक ?

Dubai Asian : दुबई एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025: भारतीय खिलाड़ियों ने जीते 8 स्वर्ण पदक

Dubai Asian : दुबई एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025: भारतीय खिलाड़ियों ने जीते 8 स्वर्ण पदक ?
Dubai Asian : दुबई एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025: भारतीय खिलाड़ियों ने जीते 8 स्वर्ण पदक ?

नई दिल्ली ।

  • दुबई में 7 से 14 दिसंबर तक आयोजित युवा एशियाई पैरा गेम्स में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 मेडल जीते। इसमें 8 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक थे। भारत की तरफ से जतिन आजाद ने एसयू5 श्रेणी में 2 स्वर्ण पदक जीते।
  • पहले उन्होंने पुरुष एकल का खिताब जीता और फिर शिवम यादव के साथ पुरुष डबल्स में स्वर्ण पदक जीता। जतिन आजाद ने कहा, “मैं सभी चैंपियनशिप में खेलना चाहता हूं, और ज्यादा अनुभव और एक्सपोजर हासिल करना चाहता हूं। मुझे पता है कि मुझे लॉस एंजिल्स 28 पैरालिंपिक के लिए चुना जाएगा।”
  • आजाद ने कहा, “हर किसी में शुरू करने की हिम्मत नहीं होती, लेकिन बस खेलो, अपना बेस्ट दो, अच्छी ट्रेनिंग करो, नतीजे मिलेंगे।”
    हर्षित चौधरी ने भी स्वर्ण पदक जीता। हर्षित ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि हम हर चीज के लिए तैयार थे।

    Dubai Asian : दुबई एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025: भारतीय खिलाड़ियों ने जीते 8 स्वर्ण पदक ?
    Dubai Asian : दुबई एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025: भारतीय खिलाड़ियों ने जीते 8 स्वर्ण पदक ?

    मैं और मेरे साझीदार सकारात्मक रहे।”

  • दुबई 2025 सभी भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए पहला एशिया युवा खेल था। इस इवेंट ने खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराया है। लॉस एंजिल्स 2028 पैरालिंपिक के पहले पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए यह एक अहम इवेंट था। भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाया।
  • भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार अच्छा कर रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स हो या फिर ओलंपिक, भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों को जोरदार टक्कर दे रहे हैं और पदक जीत रहे हैं। ऐसे में पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों का दुबई में शानदार प्रदर्शन भारतीय बैडमिंटन की मजबूती और गहराई को दिखाता है।
  • एशियाई पैरा गेम्स में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने के बाद इस बात की उम्मीद की जा सकती है कि लॉस एंजिल्स 2028 पैरालिंपिक में भी बैडमिंटन में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Akhilesh Yadav : लखनऊ में मुठभेड़ के बाद 'शेरू' गिरफ्तार, मेरठ में CM योगी और झांसी में अखिलेश यादव का दौरा आज

Akhilesh Yadav : लखनऊ में मुठभेड़ के बाद ‘शेरू’ गिरफ्तार, मेरठ में CM योगी और झांसी में अखिलेश यादव का दौरा आज ?

Akhilesh Yadav : लखनऊ में मुठभेड़ के बाद ‘शेरू’ गिरफ्तार, मेरठ में CM योगी और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *