Event completed : रामनवमी महोत्सव राष्ट्रीय अवार्ड 2025 का आयोजन सम्पन्न ?

श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्याधाम द्वारा 350 रचनाकार सम्मानित
रामनवमी महोत्सव राष्ट्रीय अवार्ड 2025 का आयोजन सम्पन्न
- पिलखुवा (उत्तर प्रदेश)। श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था, अयोध्याधाम द्वारा आयोजित रामनवमी महोत्सव राष्ट्रीय अवार्ड 2025 के अंतर्गत देशभर के 350 से अधिक रचनाकारों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन रचनाकारों को प्रदान किया गया, जिन्होंने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रभु श्रीराम पर आधारित उत्कृष्ट साहित्यिक रचनाएँ प्रस्तुत कीं।
यह सात दिवसीय आयोजन देश के विभिन्न राज्यों से साहित्यप्रेमियों को जोड़ने वाला एक अनूठा मंच सिद्ध हुआ। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार श्री अशोक गोयल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए बताया कि संस्था पूर्व में भी कई उल्लेखनीय साहित्यिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन कर चुकी है।
उन्होंने यह भी बताया कि संस्था की पहली पुस्तक “होली के रंग, कवियों के संग — अबीर की महक” प्रकाशन के लिए तैयार है तथा दूसरी पुस्तक, जो प्रभु श्रीराम पर आधारित है, शीघ्र ही पाठकों को उपलब्ध होगी। गोयल जी ने इसे एक निःस्वार्थ सेवा बताया और कहा कि यह कार्य किसी भी लाभ की भावना से प्रेरित नहीं है।
अपने संदेश में उन्होंने युवा कवि अनुज कुमार पाठक (मुरैना) को बधाई देते हुए कहा कि उनके संपादन में तैयार हो रही पुस्तक उच्च गुणवत्ता वाली और ISBN युक्त है, जो साहित्यिक जगत में एक नई मिसाल स्थापित करेगी।
संस्था के सक्रिय पदाधिकारियों में राष्ट्रीय प्रभारी कवयित्री बीना गोयल, अनुज पाठक (मुरैना), निधि दुबे (दिल्ली), रितु गर्ग (सिलीगुड़ी), वरिष्ठ कवयित्री ऋतु त्रिधा (प्रयागराज), वरिष्ठ कवि लव कुमार प्रणय, इंजी. बृज उमराव (कानपुर), रतन सिंह सोलंकी (हरदा), राम अवतार शर्मा ‘राम’, कैलाश चंद, प्रदीप चौहान ‘दीप’, आनंद कुमार जैन, भेरूसिंह चौहान, निरंजन कुमार ‘तिलक अंकुर’ आदि का विशेष योगदान रहा।
श्री अशोक गोयल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य नवोदित और वरिष्ठ रचनाकारों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जिससे हिंदी साहित्य और भाषा को नई ऊँचाइयाँ मिलें। वह लंबे समय से हिंदी को मातृभाषा का समुचित दर्जा दिलाने हेतु कवि सम्मेलन और सेमिनार के माध्यम से प्रयासरत हैं।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home