Evidence of excellence : जिला कारागार गाजियाबाद को मिली तीन ISO प्रमाणन की बड़ी उपलब्धि, बंदियों की सुविधा और सुधार कार्यों में उत्कृष्टता का प्रमाण ?

Evidence of excellence : जिला कारागार गाजियाबाद को मिली तीन ISO प्रमाणन की बड़ी उपलब्धि, बंदियों की सुविधा और सुधार कार्यों में उत्कृष्टता का प्रमाण

Evidence of excellence : जिला कारागार गाजियाबाद को मिली तीन ISO प्रमाणन की बड़ी उपलब्धि, बंदियों की सुविधा और सुधार कार्यों में उत्कृष्टता का प्रमाण
Evidence of excellence : जिला कारागार गाजियाबाद को मिली तीन ISO प्रमाणन की बड़ी उपलब्धि, बंदियों की सुविधा और सुधार कार्यों में उत्कृष्टता का प्रमाण
  • गाजियाबाद:- जिला कारागार गाजियाबाद ने सुधारात्मक सेवाओं और उत्कृष्ट प्रबंधन प्रणाली के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जेल प्रशासन द्वारा उच्च गुणवत्ता की प्रबंधन प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने के प्रयासों के फलस्वरूप कारागार को “क्वालिटी रिसर्च ऑर्गनाइजेशन, दिल्ली” द्वारा तीन प्रतिष्ठित ISO प्रमाणपत्र प्रदान किए गए हैं।इन तीन ISO प्रमाणपत्रों में शामिल हैं: ISO 45001:2018 व्यावसायिक स्वास्थ्य प्रबंधन हेतु
    ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन हेतु
  • ISO 14001:2015 पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली हेतु यह सम्मान प्राप्त करने से पहले क्वालिटी रिसर्च ऑर्गनाइजेशन की टीम द्वारा जेल में गहन निरीक्षण किया गया, जिसमें बैरक, अस्पताल, रसोईघर, कौशल विकास केंद्र, हाइजीन व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, तथा पुनर्वास कार्यक्रमों की गहनता से जांच की गई। संस्था ने यह देखा कि जेल में बंदियों के जीवन स्तर को सुधारने हेतु गंभीर और व्यवस्थित प्रयास किए जा रहे हैं।इस आधार पर गाजियाबाद जिला कारागार को “आईएसओ प्रमाणित कारागार” घोषित किया गया, जो कि कारागार की गुणवत्ता और सेवा व्यवस्था में निरंतर सुधार की दिशा में मील का पत्थर है। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय कारागार के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को देते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनके समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का परिणाम है।
  • उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी इसी तरह गुणवत्ता और सुधार की दिशा में कारागार प्रयासरत रहेगा। ISO प्रमाणन न केवल संस्थागत गौरव का विषय है, बल्कि यह बंदियों के जीवन में बदलाव लाने वाली योजनाओं के प्रभावी संचालन की भी पुष्टि करता है।इस उल्लेखनीय सफलता के लिए पूरी जेल प्रशासन टीम को बधाई और सराहना दी जा रही है। विदित हो कि जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने मुजफ्फरनगर में तैनात रहते हुए ऐसे बहुत से काम किए हैं जिनको आज भी याद रखा जाता है। मुजफ्फरनगर में उन्होंने अपनी अलग पहचान और लोकप्रियता बनाकर रखी। सीताराम शर्मा एक जीवट और लाजवाब अफसर के रूप में कारागार विभाग में विशिष्ट पहचान रखते हैं।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

Check Also

Six accused arrested : जमीन विवाद में पहुंचे सिपाहियों से मारपीट, ग्रामीणों ने हमला किया, छह आरोपी गिरफ्तार ?

Six accused arrested : जमीन विवाद में पहुंचे सिपाहियों से मारपीट, ग्रामीणों ने हमला किया, छह आरोपी गिरफ्तार ?

Six accused arrested : जमीन विवाद में पहुंचे सिपाहियों से मारपीट, ग्रामीणों ने हमला किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *