Excellent work : महंती जुझारू शाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह व उनकी टीम अपने कर्तव्य एवं दायित्व को बखूबी निभाते हुए दे रहें बेहतरीन गुडवर्क

मुज़फ्फरनगर।
पुलिस क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में सर्किल पुलिस कर रही इकबाल बुलंद शाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विशाल यादव,उपनिरिक्षक आनंद कुमार, उपनिरिक्षक राहुल कुमार, उपनिरिक्षक अभिषेक चौधरी,उपनिरिक्षक अभिषेक गुप्ता व उनकी टीम ने जिंदगीयों के साथ खिलवाड़ करने वाले तथा मौत का सामान बेचने वाले गिरोह को बेनकाब कर भारी संख्या में अवैध शस्त्र भी किये बरामद एसएसपी संजय कुमार वर्मा के कुशलमार्ग निर्देशन में मुज़फ्फरनगर पुलिस एक से बढ़कर एक सराहनीय कारनामो को अंजाम देते हुए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।अपनी तेजतर्रार एवं व्यवहारिक कार्यप्रणाली को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले महंती जुझारू शाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने समय समय पर अपनी बेहतरीन पुलिसिंग का नमूना पेश किया हुआ हैं।शाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ऐसे थानाध्यक्ष है जो स्वंम कड़ी लगन और परिश्रम से काम करते हैं तो वहीं अपने अधीनस्थ को भी इस बात पर प्रेरित करते हैं की अपने कर्तव्य एवं दायित्व से सभी का दिल जीते और अपराधियों को उन्ही की जुबान में जवाब देकर पुलिस का इकबाल बुलंद रखें और आज भी शाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम में उपनिरीक्षक विशाल यादव,उपनिरिक्षक आनंद कुमार, उपनिरिक्षक राहुल कुमार, उपनिरिक्षक अभिषेक चौधरी,उपनिरिक्षक अभिषेक गुप्ता व उनकी टीम ने एक ऐसे शानदार गुडवर्क के रूप में दिया हैं जो जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वाले तथा मौत का सामान बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए अवैध हथियार के साथ कई अभियुक्तों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 07 पिस्टल 32 बोर, 03 तमंचे 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर व तस्करी में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट कार भी बरामद की हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी काफी मुकदमे दर्ज बताई जा रहे हैं जो एक शातिर किस्म के अपराधी है।अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 15/16.03.2026 की रात्रि को थाना शाहपुर पुलिस टीम कसेरवा पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ लोग तितावी की ओर से आ रहे है तथा नहर पटरी होते हुए बुढ़ाना की ओर जाने वाले है, जिनके पास अवैध अस्लाह है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम पलडी नहर पुलिया पर आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चैकिंग करने लगी। कुछ देर पश्चात तितावी की ओर से 01 कार आते हुए दिखाई दी जिसें पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर रूकने का इशारा किया गया।

पुलिस को देखकर कार चालक द्वारा
पुलिया से पहले की कार को रोककर भागने का प्रयास करने लगा जिसें पुलिस टीम ने घेर घोटकर पकड़ लिया तथा कार में बैठे 03 अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया। चैकिंग करने पर अभियुक्तगण के कब्जे से 07 पिस्टल 32 बोर, 03 तमंचे 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर व तस्करी में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट कार बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम आकिल पुत्र सलाउददीन निवासी हाजीपुर थाना लोहियानगर जनपद मेरठ वे फरहान पुत्र इमरान निवासी घोसीपुर थाना लोहियानगर मेरठ वे मौहम्मद तालिब पुत्र मौहम्मद आबिद निवासी नरहाडा थाना लोहिया नगर जनपद मेरठ व शाहरूख पुत्र शौकीन अहमद निवासी म0न0 200 पुरवाफैय्याज अली थाना देहली गेट जनपद मेरठ है।बरामदगी का विवरण-07 पिस्टल 32 बोर,03 तमंचे 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर,04 जिन्दा कारतूस 315 बोर,तस्करी में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट कार नम्बर यूपी 15 डीएक्स 9007 है।पूछताछ का विवरण- पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग अवैध अस्लाहों को खरीदने व बेचने का कार्य करते है तथा हमारे पास से बरामद अस्लाह हमने मेरठ से खरीदे थे जिनका नाम पता हमे नही मालूम है। ये अवैध अस्लाह पिस्टल 40 हजार रूपये में खरीदकर 65-70 हजार रूपये तथा तमंचे का 6 हजार रूपये में खरीदकर उन्हे 8-10 हजार रूपये में बेच देते है। तथा अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते है। क्योकि कुछ समय में ग्राम पंचातय का चुनाव आने वाला है तो उसमें अवैध अस्लाहों की मांग बढ जाती है उसी को लेकर हम लोग यहां अवैध शस्त्र बेचने आये थे कि पुलिस ने हमें पकड लिया। हम लोग जनपद शामली, सहारनपुर, बिजनौर व मुजफ्फरनगर आदि में मांग के अनुसार अस्लाह सप्लाई करते है। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह,उ0नि0 विशाल यादव,उ0नि0 आन्नद कुमार,उ0नि0 राहुल कुमार,उ0नि0 अभिषेक चौधरी, उ0नि0 अभिषेक गुप्ता,है0का0 ललित कुमार,है0का0 रोहतास, है0का0प्रेमचन्द,मौ0 अलीम,का0शिवम यादव,का0 अश्वनी कुमार, का0 सोनू कुमार,का0दिनेश कुमार थाना,का0प्रशान्त सिरोही आदि शामिल रहें।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता