Explosion in a firecracker factory : अमरोहा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार मजदूरों की मौत, 6 घायल ?

अमरोहा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार मजदूरों की मौत, 6 घायल

Explosion in a firecracker factory : अमरोहा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार मजदूरों की मौत, 6 घायल ?
Explosion in a firecracker factory : अमरोहा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार मजदूरों की मौत, 6 घायल ?
  • अमरोहा । उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में काम कर रही चार महिला मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।मामला रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव अतरासी का है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में महिला मजदूर काम कर रही थीं, तभी फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में पटाखा फैक्ट्री में काम करने वाले चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
    घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर डीएम, एसपी समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया। पटाखा फैक्ट्री में राहत और बचाव कार्य जारी है।
Explosion in a firecracker factory : अमरोहा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार मजदूरों की मौत, 6 घायल ?
Explosion in a firecracker factory : अमरोहा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार मजदूरों की मौत, 6 घायल ?
  • इस विस्फोट ने देवबंद पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की याद दिला दी। 26 अप्रैल को यूपी के सहारनपुर जिला स्थित देवबंद में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था, जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई थी।
    यह हादसा निहालखेड़ी गांव के पास स्टेट हाईवे-59 पर स्थित एक अवैध फैक्ट्री में सुबह करीब 7 बजे हुआ था और घटना के समय फैक्ट्री में 9 कर्मचारी थे। विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरी इमारत ध्वस्त हो गई और मजदूरों के शव के टुकड़े 200 मीटर दूर तक बिखर गए थे।
    2 मई 2022 को भी सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र में ऐसा ही हुआ था। तब सौराना गांव में भी एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। इस हादसे में भी फैक्ट्री मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

Conversation with CO Hapur : अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा के पदाधिकारी पहुंचे थाना बाबूगढ़ की थाना प्रभारी सी ओ हापुड़ से हुई वार्ता ?

Conversation with CO Hapur : अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा के पदाधिकारी पहुंचे थाना बाबूगढ़ की थाना प्रभारी सी ओ हापुड़ से हुई वार्ता ?

Conversation with CO Hapur : अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा के पदाधिकारी पहुंचे थाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *