Farmers’ income : अब किसानों को प्रति क्विंटल मिलेगा अधिक दाम, बढ़ेगा गन्ना उत्पादन और किसानों की आय  ?

Farmers’ income : अब किसानों को प्रति क्विंटल मिलेगा अधिक दाम, बढ़ेगा गन्ना उत्पादन और किसानों की आय

Farmers' income : अब किसानों को प्रति क्विंटल मिलेगा अधिक दाम, बढ़ेगा गन्ना उत्पादन और किसानों की आय  ?
Farmers’ income : अब किसानों को प्रति क्विंटल मिलेगा अधिक दाम, बढ़ेगा गन्ना उत्पादन और किसानों की आय  ?

गन्ने की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है। सरकार की ओर से गन्ने के समर्थन मूल्य में 15 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इससे किसानों को अब गन्ना बेचने पर पहले से अधिक मूल्य प्राप्त होगा। इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी और गन्ने की खेती को बढ़ावा मिलेगा, जिससे उत्पादन भी बढ़ेगा। यह बढ़ोतरी न केवल किसानों की आय में इजाफा करेगी बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था काे भी मजबूती देगी।

किस राज्य के किसानों को मिलेगा गन्ने के बढ़े हुए मूल्य का फायदा
  • दरअसल हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गन्ना किसानों को राहत देते हुए गन्ने के समर्थन मूल्य में 15 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की घोषणा की है। इस निर्णय के साथ ही हरियाणा देश में सबसे अधिक गन्ना मूल्य देने वाला राज्य बन गया है। सरकार की ओर से यह फैसला किसानों के हित और उनकी मेहनत को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों को देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य देने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा कि वे गन्ना की खेती को और अधिक उत्पादन क्षमता के साथ जारी रखें।

बढ़ोतरी के बाद किसानों को अब गन्ना बेचने से कितना होगा लाभ

सरकार की ओर से गन्ने के मूल्य में की गई इस बढ़ोतरी के बाद अब हरियाणा के किसानों को अगेती किस्म के गन्ने का रेट 400 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़कर 415 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा। वहीं पछेती किस्म का रेट 393 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़कर 408 रुपए प्रति क्विंटल होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय गन्ना किसानों की मेहनत और समर्पण को सम्मान देने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत करेगा।

अन्य गन्ना उत्पादक राज्यों में कितना है गन्ने का समर्थन मूल्य
  • केंद्र सरकार के अलावा राज्य भी अपने स्तर पर गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी करती हैं। केंद्र द्वारा गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी को एफआरपी कहा जाता है और राज्य सरकार की ओर से बढ़ाए गए मूल्य को एसएपी कहते हैं। अभी गन्ना उत्पादक राज्यों में गन्ने का अलग–अलग एसएपी यानी समर्थन मूल्य घोषित है, जो इस प्रकार से है:
हरियाणा सरकार का यह निर्णय देश के अन्य राज्यों के लिए मिसाल 
  • हरियाणा सरकार का यह निर्णय देश के अन्य राज्यों के लिए भी मिसाल बनेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में गन्ना किसानों को देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य देने से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस कदम से किसान खुशहाल होंगे और उनका उत्साह गन्ना की उन्नत खेती और उत्पादन बढ़ाने की दिशा में और बढ़ेगा।
    Farmers' income : अब किसानों को प्रति क्विंटल मिलेगा अधिक दाम, बढ़ेगा गन्ना उत्पादन और किसानों की आय  ?
    Farmers’ income : अब किसानों को प्रति क्विंटल मिलेगा अधिक दाम, बढ़ेगा गन्ना उत्पादन और किसानों की आय  ?
गन्ना उत्पादक किसानों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद
  • गन्ना किसानों के लिए यह मूल्य वृद्धि कई मायनों में लाभकारी साबित होगी। इससे किसानों को उनके निवेश पर बेहतर लाभ मिलेगा और उनकी वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इस निर्णय से गन्ना उत्पादन बढ़ाने में किसानों का मनोबल और उत्साह दोनों बढ़ेंगे। इसके अलावा राज्य में गन्ना उत्पादक किसानों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना भी है। राज्य में गन्ना किसानों की आर्थिक समृद्धि और खुशहाली को सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी बल्कि गन्ना उत्पादन में भी सुधार आएगा।
  • ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
  • अगर आप नए ट्रैक्टर, पुराने ट्रैक्टर, कृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Chaupal set up in the fields : खेतों में लगाई चौपाल, योगी सरकार के कारण किसानों के जीवन में हुई उन्नति पर की गई चर्चा  ?

Chaupal set up in the fields : खेतों में लगाई चौपाल, योगी सरकार के कारण किसानों के जीवन में हुई उन्नति पर की गई चर्चा  ?

Chaupal set up in the fields : खेतों में लगाई चौपाल, योगी सरकार के कारण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *