Filled with worry : प्रीमियम पेट्रोल महंगा: देशभर में मिली-जुली प्रतिक्रिया, आम लोगों पर सीमित असर, लेकिन बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता ?

Filled with worry : प्रीमियम पेट्रोल महंगा: देशभर में मिली-जुली प्रतिक्रिया, आम लोगों पर सीमित असर, लेकिन बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता

Filled with worry : प्रीमियम पेट्रोल महंगा: देशभर में मिली-जुली प्रतिक्रिया, आम लोगों पर सीमित असर, लेकिन बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता
Filled with worry : प्रीमियम पेट्रोल महंगा: देशभर में मिली-जुली प्रतिक्रिया, आम लोगों पर सीमित असर, लेकिन बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता

नई दिल्ली ।

देश में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर से अधिक की बढ़ोतरी के बाद अलग-अलग राज्यों के लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई लोगों का मानना है कि वे आमतौर पर रेगुलर पेट्रोल ही भरवाते हैं और प्रीमियम पेट्रोल से उनका कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि गैस हो या प्रीमियम पेट्रोल, सरकार अभी युद्ध के बहाने से दाम बढ़ा रही है। वह युद्ध खत्म होने के बाद भी कीमतों में कमी नहीं करेगी। गुजरात के जामनगर के नागरिकों का मानना ​​है कि सरकार का यह फैसला जरूर सोच-समझकर ही लिया गया होगा। जामनगर के मनोज पटेल ने कहा कि अधिकतर लोग रेगुलर पेट्रोल ही भगवाते हैं। इस बढ़ोतरी से आम नागरिकों पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। लोगों को पेट्रोल-डीजल लेने में अभी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। अन्य देशों की बात करें तो वहां तेल के दाम बढ़े हैं। आईएएनएस से बात करते हुए एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने से हमें कोई परेशानी नहीं हुई है। हालांकि, सरकार ने जो भी फैसला लिया है, वह अच्छे के लिए ही लिया है।
जड़ेजा मजबूत सिंह ने कहा कि हम पेट्रोल लेने आए हैं। यहां पता चला कि प्रीमियम पेट्रोल में दो रुपए की बढ़ोतरी की गई है, लेकिन उससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। एक और व्यक्ति ने कहा कि युद्ध के कारण तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। भारत में सिर्फ प्रीमियम पेट्रोल की कीमत बढ़ी है और थोड़ी गैस की किल्लत रही है, लेकिन अन्य देशों में स्थिति और भी गंभीर है।

Filled with worry : प्रीमियम पेट्रोल महंगा: देशभर में मिली-जुली प्रतिक्रिया, आम लोगों पर सीमित असर, लेकिन बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता
Filled with worry : प्रीमियम पेट्रोल महंगा: देशभर में मिली-जुली प्रतिक्रिया, आम लोगों पर सीमित असर, लेकिन बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता

मुंबई के कई लोगों का मानना ​​है कि

इस बढ़ोतरी से उनके मासिक खर्चों पर सीधा बोझ पड़ता है, खासकर उन लोगों पर जो बेहतर माइलेज और इंजन परफॉर्मेंस के लिए हाई-ऑक्टेन ईंधन पर निर्भर रहते हैं। कुछ लोग वैश्विक कारकों को समझते हैं, जैसे कि मध्य-पूर्व में तनाव, लेकिन फिर भी वे अपने दैनिक बजट और जरूरी चीजों की बढ़ती कीमतों पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंतित हैं।
उमेश शिंदे ने कहा, “अभी प्रीमियम पेट्रोल के तेल बढ़ाए हैं। आगे वाले दिनों में सीएनजी के भी दाम बढ़ा दिए जाएंगे। आम नागरिकों को बहुत परेशानियां होने वाली हैं। लोगों को एलपीजी के लिए घंटों लाइन लगानी पड़ती है। तेल के लिए भी दिक्कतें आने वाली हैं।”
मुंबई के प्रवीण रामकिशोर ने कहा कि ईरान-इजरायल तनाव के लिए तेल का संकट बना हुआ है। अभी सरकार ने सिर्फ 2 रुपए बढ़ाए हैं, लेकिन जिस तरह की स्थिति है, और भी बढ़ोतरी आने वाले दिनों में देखने को मिल सकती है।
राजस्थान के जयपुर में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी पर एक स्थानीय निवासी ने कहा, “जब महंगाई बढ़ती है, तो चीजें भी उसी हिसाब से बदलती हैं। अभी तक कोई बड़ी समस्या नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अभी कोई खास दिक्कतें नहीं आई हैं।”
जयपुर के एक पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बताया कि यहां लोग गाड़ियों में तेल लेने पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्होंने प्रीमियम तेल की कीमत में बढ़ोतरी के बाद कोई आपत्ति नहीं जताई है। अधिकतर लोग रेगुलर पेट्रोल खरीदते हैं। आम नागरिकों को प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

 

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Nainu Mavi Injured : बुलंदशहर : जेवर के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से नैनू मावी घायल

Nainu Mavi Injured : बुलंदशहर : जेवर के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से नैनू मावी घायल ?

Nainu Mavi Injured : बुलंदशहर : जेवर के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *