Film director : शामली में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने फिल्म डायरेक्टर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया ह

शामली एसपी नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि
- दोनों ने 41 लोगों से करोड़ों रुपयों की ठगी की है. शामली एसपी नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हिमांक प्रशांत कनव पुत्र जनक राज तिवारी आजाद नगर मुंबई महाराष्ट्र का रहने वाला है.
- उसकी पत्नी का नाम सुरभि भार्गव है जो की गली नंबर 2 नियर बहल नर्सिंग होम गगन विहार जनपद शामली की रहने वाली है.
फिल्म निर्माण की आड़ में साइबर ठगी: पूछताछ के दौरान पुलिस को हिमांक प्रशांत ने बताया कि वह मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई में शॉर्ट फिल्मों के डायरेक्शन का काम शुरू किया. इसी दौरान उनकी मुलाकात राघव नामक व्यक्ति से हुई, जिसने एक शॉर्ट फिल्म के लिए फाइनेंसर की तलाश में मदद मांगी. - एक दिन में लगभग 98.38 लाख रुपये ट्रांसफर हुए: शामली एसपी नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हिमांक और उसकी पत्नी ने शामली के पंजाब नेशनल बैंक, पालिका बाजार में ‘हिमांक प्रशांत केमिस्ट नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम से करंट अकाउंट खुलवाया. इस खाते में 8 अप्रैल 2024 को एक दिन में लगभग 98.38 लाख रुपये विभिन्न राज्यों से ट्रांसफर किए गए

41 लोगों से 1.77 करोड़ रुपये की ठगी:
- आरोपियों का प्लान था वो फिल्म प्रोजेक्ट के बहाने फंड इकट्ठा करेंगे, लेकिन असल में यह धन साइबर ठगी का था. शामली पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें 1.77 करोड़ रुपये की ठगी हुई थी. वेबसाइट बनाकर आरोपियों ने प्लान बनाकर फर्जी प्रोजेक्ट और मुनाफे का झांसा दिया और रुपये हड़पने के लिए स्थानीय और बाहरी सहयोगियों का इस्तेमाल किया.
- एसपी शामली नागेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी से जांच में कई और सहयोगियों के नाम सामने आए हैं. पुलिस छानबीन कर रही है. वहीं आरोपी हिमांक प्रशांत कनव ने कहा कि उसने अपना खाता किसी और को ऑपरेट करने के लिए दिया था
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता