Financial Growth, Plans : बांदा सहकारी बैंक बैठक में प्रगति, वित्तीय वृद्धि, योजनाएँ और सहयोग पर जोर दिया गया ?

Financial Growth, Plans : बांदा सहकारी बैंक बैठक में प्रगति, वित्तीय वृद्धि, योजनाएँ और सहयोग पर जोर दिया गया

Financial Growth, Plans : बांदा सहकारी बैंक बैठक में प्रगति, वित्तीय वृद्धि, योजनाएँ और सहयोग पर जोर दिया गया
Financial Growth, Plans : बांदा सहकारी बैंक बैठक में प्रगति, वित्तीय वृद्धि, योजनाएँ और सहयोग पर जोर दिया गया

बांदा । बांदा डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लि0 बांदा की 80 वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक दिनांक 28 मार्च 2026 को आर्यकन्या इण्टर कालेज बांदा के सभागार में मुख्य अतिथि श्री कल्लू राजपूत, अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी बांदा, विशिष्ट अतिथि श्रीमती मालती बासू, अध्यक्ष, नगर पालिका , बांदा एवं अध्यक्षता श्री पंकज अग्रवाल , सभापति, बैंक द्वारा की गयी । सामान्य निकाय की बैठक में सचिव /मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ0 आकांक्षा वर्मा ने बैंक की की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी जिसमे उनके द्वारा बैठक में अवगत कराया गया कि बैंक द्वारा वर्ष 2026-27 में जो कार्यकलाप प्रस्तावित किये गये। बैंक द्वारा वर्ष 2023-24 में बैंक की अंशपूंजी 2394.40 लाख रू0 थी, जिसमें 940.18 लाख रू0 की वृद्धि कर 2024-25 में 3334.58 लाख रू. हो गयी है । बैंक का वर्ष 2023-24 में 48935.70 लाख रू0 था जिसमें 2679.09 लाख रू0 की वृद्धि कर वर्ष 2024-25 में 51614.79 लाख रू0 निक्षेप हो गया है । प्राप्त निक्षेप को बैंक द्वारा संरक्षित करते हुये वित्तीय वर्ष 2023-24 में विनियोजन 29445.25 लाख रू. था जिसमें 6212.61 लाख रू0 की वृद्धि कर वित्तीय वर्ष 2024-25 में 35657.86 लाख रू0 किया गया है। बैंक द्वारा जनपद की सदस्य सहकारी समिति के सदस्यों के विकास हेतु अपने ऋण एवं अग्रिम पर भी वृद्धि करते हुये वर्ष 2023-24 के सापेक्ष 3006.01 लाख रू0 की वृद्धि कर 32790.46 लाख रू0 किया गया है । बी पैक्स के माध्यम से किसानों को आवश्यकतानुसार किये गये ऋण वितरण की वसूली 30 जून 2024 को 65.74 प्रतिशत में लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि कर 30 जून 2025 को 70.25 प्रतिशत की गयी है इतना ही नहीं बैंक से सम्बद्ध 86 बी पैक्स में से 30 जून 2024 को 5 समितियां शत प्रतिशत बेबाक हुयी थी, में भी एक समिति की वृद्धि कर 30 जून 2025 में 6 समितियों द्वारा अपनी मांग को शत प्रतिशत अदा किया गया है। जिसमें समिति के सचिव, अध्यक्ष एवं विभागीय अधिकारियों का पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन से बैंक द्वारा यह प्रगति की गयी है । बैंक का 31 मार्च 2025 में 338.56 लाख रू0 है। संाविधिक लेखा परीक्षा प्रतिवेदन रिपोर्ट के वित्तीय वर्ष 2023-24 में ‘‘बी ‘‘ श्रेणी में था तथा वर्ष 2024-25 में अब ‘‘ए ‘‘श्रेणी आ गया है ।

Financial Growth, Plans : बांदा सहकारी बैंक बैठक में प्रगति, वित्तीय वृद्धि, योजनाएँ और सहयोग पर जोर दिया गया
Financial Growth, Plans : बांदा सहकारी बैंक बैठक में प्रगति, वित्तीय वृद्धि, योजनाएँ और सहयोग पर जोर दिया गया

जिसमें उपस्थित बैंक के सम्मानित प्रतिनिधियों द्वारा ध्वनिमत से स्वीकृत की गयी । बैठक के मुख्य अतिथि श्री कल्लू राजपूत ने बैंक की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुये सहकारिता ही एक ऐसा माध्यम है जिससे जन -2 की सेवा की जा सकती है । उनके द्वारा सहकारी समितियों को सुदृढ करने पर जोर दिया गया । विशिष्ट अतिथि श्रीमती मालती बासू, द्वारा सहकारिता विभाग के माध्यम जनसेवा करने वाले प्रतिनिधि को ईश्वर बहुत ऊंचाई तक ले जाने की बात कही गयी क्योंकि सहकारिता में गांव के अन्तिम व्यक्ति तक पहचाने होने तथा सभी की सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है तथा उनके द्वारा बैंक की उपलब्धियों पर सन्तोष व्यक्त करते हुये बैंक को उत्तरोतर प्रगति में ले जाने हेतु सभी को प्रयास करने की अपील की गयी । बैठक में विभागीय अधिकारी श्री प्रदीप सिंह, उप आयुक्त एवं उप निबन्धक, सहकारिता, चित्रकूट धाम मण्डल बांदा ,द्वारा सहकारिता विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी । बैठक में श्री सुशील द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख पहाडी एवं संचालक बैंक द्वारा सहकारी समितियों के माध्यम से बैंक द्वारा दी जा रही सुविधाओं आदि की जानकारी देते हुये उनके द्वारा सहकारिता आन्दोलन को मजबूत करने हेतु सहकारी समितियों को मजबूत करने पर जोर दिया गया । बैठक में श्री अमित सेठ भोलू , उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी , श्री अंसल कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सह.बांदा , श्री राजेन्द्र कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता चित्रकूट, श्री मधुरेन्द्र प्रताप सिंह, उपसभापति, श्री सुशील द्विवेदी, श्री चक्रपाणि अवस्थी ,श्री राजभूषण द्विवेदी, श्री राजेश सिंह, श्री रमेश कुमार , श्री ओम प्रकाश कुशवाहा, श्री राजेश सिंह परिहार, श्री अजय प्रताप सिंह, श्री दुर्गेश शुक्ला संचालक बैंक एवं श्री सन्दीप त्रिपाठी, उपमहाप्रबन्धक, बैंक के साथ -2 बैंक के कर्मचारी सहकारी समितियों के सचिव एवं अध्यक्ष तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे । सामान्य निकाय की बैठक का संचालन श्री शिव प्रताप मिश्रा, वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक द्वारा किया गया

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Setting an Example of Humanity : रेड क्रॉस सोसाइटी की तत्परता से मरीज को मिला जीवनदायी रक्त, मानवता की मिसाल कायम

Setting an Example of Humanity : रेड क्रॉस सोसाइटी की तत्परता से मरीज को मिला जीवनदायी रक्त, मानवता की मिसाल कायम ?

Setting an Example of Humanity : रेड क्रॉस सोसाइटी की तत्परता से मरीज को मिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *