Funeral rites of cow : हिन्दू रक्षा दल की टीम ने मिलकर कराया मृत गौमाता का अंतिम संस्कार ?

रवि धामा व हिन्दू रक्षा दल की टीम ने मिलकर कराया मृत गौमाता का अंतिम संस्कार
- लोनी ट्रॉनिका सिटी के पास पूजा कॉलोनी से पुस्ता चौकी प्रभारी श्री दारा सिंह द्वारा रवि धामा भाजपा जिला उपाध्यक्ष को सूचना दी गयी कि एक गौमाता मृत पड़ी हुई है। रवि धामा तुरन्त मौके पर पहूंचे। वहाँ पर हिन्दू रक्षा दल की टीम से अंशुल, हैमंत पहले से मौजूद थे। थाना ट्रॉनिका सिटी से पर्याप्त पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था। उसके बाद नगरपालिका में जेसीबी के लिए संपर्क किया गया। तो पता चला कि मशीन 2 घंटे बाद आएगी। इसके बाद एक प्राइवेट जेसीबी मशीन को मौके पर बुलाया गया। और सभी हिन्दू सनातनियों द्वारा मिलकर मृत गौमाता का हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार अन्तिम संस्कार किया गया। रवि धामा ने बताया कि लोनी नगरपालिका में एक ही जेसीबी मशीन पूरे लोनी में गौमाता की सेवा में लगायी गयी है। जिससे जेसीबी मशीन आने में कभी कभी देरी हो जाती है।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home