Ganga Committee Meeting : सूचना विभाग हापुड़ मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला पर्यावरण/वृक्षारोपण समिति/वन बंदोबस्त और जिला गंगा समिति बैठक

आज दिनांक: 31/01/2026 को,
- जिला पर्यावरण/वृक्षारोपण समिति/वन बंदोबस्त और जिला गंगा समिति की बैठक अपराह्न 12:00 बजे *विकास भवन सभागार कक्ष हापुड़ में, जिलाधिकारी महोदय हापुड़ के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी की अनुमति द्वारा आयोजित की गई।
जिसमें जनपद के समस्त विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में अधिकारी सुश्री अर्शी मलिक, प्रभागीय वनाधिकारी, अनवर शेख, जिला विकास अधिकारी, डॉक्टर सुनील कुमार, उप चिकित्सा अधिकारी, सुश्री छवि सिंह चौहान, उप संभागीय परिवहन परिवहन अधिकारी, श्री करण सिंह, क्षेत्रीय वनधिकारी गढ़मुक्तेश्वर, श्री विरेन्द्र कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी तथा जनपद के समस्त अधिशासी अधिकारी एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे - जिला पर्यावरण समिति के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी हापुड द्वारा समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद स्थित पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने हेतु जनपद में प्लास्टिक वेस्ट का मैनेजमेंट, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के अनुरूप करें, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त अधिशासी अधिकारियो को निर्देशित किया कि वह जनपद स्थित कूड़े कचरे का निस्तारण उचित व्यवस्था के साथ करते हुए डोर टू डोर वेस्ट का कलेक्शन कर दिए गए

नियमों के अनुसार मैनेजमेंट करने हेतु निर्देशित किया गया।
- जिला गंगा समिति की बैठक के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रदेश में छोटी एवं सहायक नदियों के पुनरुद्धार एवं कायाकल्प हेतु काली नदी का चयन करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को (सिंचाई विभाग, ग्राम विकास। जिला पंचायती राज विभाग एवम वन विभाग इत्यादि) को काली नदी के कार्य योजना तैयार करने को निर्देशित किया गया।
- जिला वृक्षारोपण समिति के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त विभागो को प्रेषित किया गया कि 2024-25 एवं 2025-26 में वृक्षारोपण कार्यों का सत्यापन का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कर रिपोर्ट प्रेषित करने और 2026-27 में कराएं जाने वाले वृषारोपण हेतु आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष सतप्रतिशत भूमि चिन्हांकन की सूचना एक सप्ताह में प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में प्रेषित करने को निर्देशित किया गया।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता