Gave life : सुसाइड नोट लिख विवाहिता ने दी जान ?

Gave life : सुसाइड नोट लिख विवाहिता ने दी जान

Gave life : सुसाइड नोट लिख विवाहिता ने दी जान
Gave life : सुसाइड नोट लिख विवाहिता ने दी जान

 

  • पति के लिए कहा- दूसरी शादी कर लेना और खुश रहना..!
  • लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी।
  • विवाहिता रविवार दोपहर ही मायके से ससुराल आई थी।
  • बच्चों को खाना खिलाकर कमरे में गई। कुछ ही देर के बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी।
  • विवाहिता जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
  • लखीमपुर खीरी में एक विवाहिता ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मोहल्ला कमलापुर की रहने वाली 22 वर्षीय अंजली रविवार को मायके से ससुराल आई थी। बच्चों को खाना खिलाने के बाद उसने कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया।
  • हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। रविवार रात तीन बजे लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
  • मृतका के पास से मिले सुसाइड नोट में पति संगम को संबोधित किया गया है। नोट में लिखा है- ‘आप हमेशा कहते थे कि मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई। आपकी जिंदगी सुधारने के लिए मैंने यह किया है। मैं आपसे लड़ाई करती थी, अब नहीं करूंगी। मेरी कसम आप दूसरी शादी कर लेना।’
  • नोट में अंजली ने यह भी लिखा कि उसके पैसों से ही कफन खरीदा जाए। सिर्फ सिंदूर पति के पैसों से लाया जाए। उसने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। साथ ही किसी के खिलाफ कार्रवाई न करने की बात कही।
  • मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिलाया है। सुसाइड नोट से पति-पत्नी के बीच अनबन की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

Check Also

Accused arrested : थाना कुतुबशेर, पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे का वांछित आरोपी किया गिरफ्तार ?

Accused arrested : थाना कुतुबशेर, पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे का वांछित आरोपी किया गिरफ्तार ?

Accused arrested : थाना कुतुबशेर, पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे का वांछित आरोपी किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *