Ghaziabad Police : बाइक बोट घोटाले के आरोपी और सिपाहियों के रिश्‍ते खंगाल रही गाजियाबाद पुलिस, जेल से भगाने की नाकाम कोशिश की थी ?

Ghaziabad Police : बाइक बोट घोटाले के आरोपी और सिपाहियों के रिश्‍ते खंगाल रही गाजियाबाद पुलिस, जेल से भगाने की नाकाम कोशिश की थी

Ghaziabad Police : बाइक बोट घोटाले के आरोपी और सिपाहियों के रिश्‍ते खंगाल रही गाजियाबाद पुलिस, जेल से भगाने की नाकाम कोशिश की थी ?
Ghaziabad Police : बाइक बोट घोटाले के आरोपी और सिपाहियों के रिश्‍ते खंगाल रही गाजियाबाद पुलिस, जेल से भगाने की नाकाम कोशिश की थी ?
गाजियाबाद: 
  • जिला कारागार में बंद बाइक बोट घोटाले के आरोपी बिजेंद्र को अक्सर सिपाही सचिन ही पेशी पर ले जाता था। पेशी नोटिफिकेशन आने पर सचिन अपनी ड्यूटी लगवाता था। सितंबर में ही वह दो से तीन बार गया। जांच में पता चला कि 22 सितंबर और 15 सितंबर को जब विजेंद्र पेशी पर गया तो रिकॉर्ड में सिपाही सचिन कुमार की ही ड्यूटी लगी मिली। ऐसे में अधिकारियों को शक है कि बिजेंद्र और सिपाही सचिन के बीच कोई न कोई रिश्ता तो है। अब इनके बीच नजदीकियों को पुलिस खंगाल रही है।
  • डासना स्थित जिला कारागार में बंद बाइक बोट घोटाले के आरोपी बिजेंद्र को पेशी पर ले जाने के बहाने भगाने की साजिश रचने और भगाने के प्रयास में दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस लाइंस स्थित गणना कार्यालय में तैनात सिपाही सचिन कुमार और राहुल कुमार बंदियों की लिस्ट लेकर शनिवार को जिला कारागार पहुंचे। इसमें छह बंदियों के नाम थे।दोनों सिपाही केवल बिजेंद्र को ले जाना चाहते थे। शक होने पर जेल प्रशासन ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया तो साजिश का पर्दाफाश हुआ। दोनों सिपाही सचिन कुमार और राहुल कुमार के खिलाफ कविनगर थाने में केस दर्ज किया गया। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों आरोपी सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सिपाही सचिन लगवाता था अपनी ड्यूटी
  • सूत्रों का कहना कि करोड़ों रुपये के बाइक बोट घोटाला मामले का आरोपी होने के चलते विजेंद्र को पेशी पर अकसर सिपाही सचिन कुमार ही ले जाता था। पेशी को नोटिफिकेशन आने पर सिपाही सचिन विजेंद्र को ले जाने के लिए अपनी ड्यूटी लगवाता था। सितंबर माह में ही वह दो से तीन बार गया है। जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर और 15 सितंबर को भी जब बिजेंद्र पेशी पर गया तो रिकॉर्ड में सिपाही सचिन कुमार की ही ड्यूटी लगी मिली है। पूर्व में भी ऐसा ही रिकॉर्ड जांच में पुलिस को मिला है। अधिकारियों का कहना है कि सबकी भूमिका की जांच की जा रही है।
    Ghaziabad Police : बाइक बोट घोटाले के आरोपी और सिपाहियों के रिश्‍ते खंगाल रही गाजियाबाद पुलिस, जेल से भगाने की नाकाम कोशिश की थी ?
    Ghaziabad Police : बाइक बोट घोटाले के आरोपी और सिपाहियों के रिश्‍ते खंगाल रही गाजियाबाद पुलिस, जेल से भगाने की नाकाम कोशिश की थी ?
    अफसरों को झांसा देने के लिए लिया वंश का नाम
  • जब जेल प्रशासन ने बिजेंद्र को देने से मना किया तो दोनों सिपाही तुरंत अपने कार्यालय पहुंच गए। जेल प्रशासन से जब पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली और पेशी के लिए किसी की ड्यूटी नहीं होने की बात सामने आई तो दोनों सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध नजर आई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने सिपाहियों से पूछताछ की। आरोपी सिपाही सचिन कुमार ने अधिकारियों को गुमराह करने के लिए बंदी वंश का नाम लिया। उसने कहा कि वंश उसके गांव का है। उससे रुपये का कुछ लेनदेन है। इसीलिए वह उससे मिलने के लिए गया था। वंश का नाम भी लिस्ट में था। सिपाहियों के बयान में विरोधाभास होने से आरोपियों की संदिग्धता स्पष्ट हो गई।
    सचिन 2016 और राहुल 2015 बैच के सिपाही
  • कॉन्स्टेबल सचिन कुमार मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले है जो यूपी पुलिस में 2016 बैच का सिपाही है। वहीं, राहुल कुमार मूलरूप से मुजफ्फरनगर का निवासी है। वह 2015 वैच का कॉन्स्टेबल है।
    अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच करेंगे
  • एसीपी लाइंस लिपि नगायच ने बताया कि दोनों सिपाही पुलिस लाइंस में गणना कार्यालय में तैनात थे। इनकी रिपोर्टिंग गणना मेजर और आरआई की होती है। ऐसे में दोनों यह कृत्य किसके कहने पर कर रहे थे, इसकी जांच की जा रही है। लापरवाही के मामले में कार्यालय में तैनात सभी की भूमिका खंगाली जा रही है। रिपोर्ट तैयार कर डीसीपी लाइंस को भेजी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्यवाई होगी।
    बंदी बिजेंद्र पर दर्ज है धोखाधड़ी के कई मुकदमे
  • मेरठ निवासी विजेंद्र बाइक बोट घोटाले में आरोपी है। उस पर धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज है। वहीं, बंदी वंश नोएडा के बिसरख का रहने वाला है। उस पर हत्या के प्रयास, चोरी समेत अन्य कई धाराओं के पांच से ज्यादा केस गाजियाबाद और नोएडा में दर्ज हैं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

The Police's Keen Eye : अलविदा जुमे को लेकर हाई अलर्ट: सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी

The Police’s Keen Eye : अलविदा जुमे को लेकर हाई अलर्ट: सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी ?

The Police’s Keen Eye : अलविदा जुमे को लेकर हाई अलर्ट: सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *