Grand Release : श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था के सौजन्य से हुआ भव्य विमोचन ?

Grand Release : श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था के सौजन्य से हुआ भव्य विमोचन ?

Grand Release : श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था के सौजन्य से हुआ भव्य विमोचन ?
Grand Release : श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था के सौजन्य से हुआ भव्य विमोचन ?

समय के साक्षी” ई-काव्य संकलन ने रचा साहित्यिक इतिहास
श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था के सौजन्य से हुआ भव्य विमोचन
राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल

साहित्यिक चेतना को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में “समय के साक्षी” नामक ई-काव्य संकलन का भव्य विमोचन किया गया। यह संकलन भारतीय संस्कृति, परंपरा और इतिहास को समर्पित भावपूर्ण कविताओं का संग्रह है, जिसमें देशभर के 100 से अधिक कवियों ने अपनी भागीदारी से इसे समृद्ध किया है।

इस संकलन का संपादन अनुज पाठक (मुरैना) द्वारा किया गया, जबकि संकलन की संयोजन टीम में अंचल जैन एवं अनिता नायक की प्रमुख भूमिका रही।

इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार श्री अशोक गोयल ने कहा, “यह संकलन समय की धारा में बहती हमारी सांस्कृतिक चेतना को शब्द देता है। इसमें संकलित रचनाएँ हमारे गौरवशाली अतीत की झलक भी हैं और आने वाले समय का साहित्यिक मार्ग भी।”

ई-संकलन के माध्यम से संस्था ने आधुनिक तकनीक के ज़रिये साहित्य को नए पाठक वर्ग तक पहुँचाने का एक सफल प्रयास किया है। साहित्यिक जगत में इस पहल की सराहना की जा रही है और इसे एक प्रेरणास्पद कदम माना जा रहा है।

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था ने आगामी समय में और भी ऐसे रचनात्मक आयोजनों की रूपरेखा तैयार की है, जिनसे नवोदित एवं स्थापित साहित्यकारों को एक सशक्त मंच मिल सके।
श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम से अब तक लगभग एक हजार से ज्यादा रचनाकार जुड़ चुके हैं।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

Even the funeral procession was not spared : रीलबाज सिपाहियों ने शव यात्रा को भी नहीं बख्शा ?

Even the funeral procession was not spared : रीलबाज सिपाहियों ने शव यात्रा को भी नहीं बख्शा ?

Even the funeral procession was not spared : रीलबाज सिपाहियों ने शव यात्रा को भी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *