Great blessings will be showered : 108 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ व श्री शिव महापुराण कथा में बरसेंगी महाकृपा

बड़वाह यज्ञ संस्कृति ही भारतीय संस्कृति, ऋषि संस्कृति, देव संस्कृति जैसे नामों से पहचानी जाती रही है
- ‘यज्ञ’ को भारत सहित सम्पूर्ण विश्व की देव परम्पराओं में चौबीसवां अवतार माना गया है।शहर के नर्मदा रोड स्थित सत्कार ढाबे के पीछे 19 से 28 फरवरी तक अखण्ड हरिनाम संकीर्तन एवं महायज्ञ परमपूज्यपाद तपोमूर्ति स्वामी श्री अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज सुरजकुंड धाम कुम्भलगड के सानिध्य मे सत्संकल्पकर्ता स्वामी निर्मल चैतन्य पूरी जी महाराज के द्वारा 108 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं श्री शिवमहापुराण कथा का 10 दिवसीय का आयोजन होने जा रहा है।इस दस दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर करीब 12 एकड़ जमीन पर तैयारियां जोरो से चल रही है।
यज्ञशाला में 108 हवन कुंड का निर्माण कराया गया है।
- स्वामी निर्मल चैतन्य पूरी जी महाराज ने बताया कि बड़वाह शहर में पहली बार 108 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं श्री शिवमहापुराण कथा भक्तमाल चरित कथा का आयोजन प्रतिदिन किया जाएगा।100 बाय 100 में यज्ञशाला में 108 हवन कुंड का निर्माण कराया गया है।यज्ञाचार्य श्रद्धेय पण्डित प्रवर श्री आचार्य श्री डॉ. गंगाधर पाण्डेय महाभाग के द्वारा सवा करोड़ भगवान लक्ष्मीनारायण के मंत्रोंचार की आहुति यजमानों के द्वारा सुबह 09 से 12 दोप.03 से 06 बजे तक 109 कुंडो में डाली जाएगी।

Great blessings will be showered : 108 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ व श्री शिव महापुराण कथा में बरसेंगी महाकृपा
लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के लिए निकाली जाएगी शोभायात्रा
- आयोजन के समिति के सेवक राजू जायसवाल, राम गुप्ता ने बताया कि 18 फरवरी रविवार को श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की भव्य शोभायात्रा सुबह 9 बजे आनंदेश्वर महादेव मंदिर से यात्रा प्रारंभ होकर मैन चौराहा जय स्तंभ चौराहा नर्मदा रोड होते हुए सत्कार ढाबा के पीछे बनी यज्ञ मण्डप तक महिलाओं के द्वारा नर्मदाजी का जल कलश में भरकर पैदल करीब 2 किमी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
काशी की तर्ज पर गंगाजी की महाआरती होगी
- स्वामी निर्मल चैतन्य पूरी जी महाराज ने बताया कि अखण्ड हरिनाम संकीर्तन सहित सम्पूर्ण भारत की पदयात्रा एवं माँ नर्मदा परिक्रमा के अन्तर्गत ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग क्षेत्र बड़वाह शहर में 10 दिवसीय 108 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं श्री शिवमहापुराण कथा भक्तमाल कथा का आयोजन होगा।पंडित प्रवर श्रवण मिश्र महाभाग पंडित प्रवर
अतुल मिश्र महाभाग पंडित प्रवर सुभाष चन्द्र सकलानी महाभाग पंडित प्रवर बृजमोहन शर्मा महाभाग पंडित प्रवर नारायण त्रिपाठी जी महाभाग के द्वारा प्रतिदिन शाम
शाम 07 बजे से काशी की गंगाजी की तरह नर्मदाजी की महाआरती का लाभ दिलाया जाएगा।
श्री शिव महापुराण कथा एवं भक्तमाल कथा का आयोजन होगा
- सेवक मलय गुप्ता वैभव जोशी तुषार त्रिवेदी ने बताया कि
आयोजन के दौरान बड़वाह नगर में प्रतिदिन सुबह 5 बजे से प्रभातफेरी अखंड हरिनाम संकीर्तन निकलेगा।सायंकाल 8 बजे रात्रि 10 बजे तक श्री शिव महापुराण कथा एवं भक्तमाल कथा का आयोजन होगा।क्षेत्र की धर्मप्रेमी अनुयायियों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता