Great pictures : हर-हर महादेव! मंत्रमुग्ध कर देने वाली भव्यता PM मोदी ने शेयर कीं देव दीपावली की शानदार तस्वीरें

नई दिल्ली:
- उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज (5 नवंबर) शाम अद्भुत और दिव्य दृश्य नजर आए। काशी के नमो घाट पर लाखों दीये जलाकर आज देव दीपावली मनाई गई। इस दौरान गंगा तट से लेकर सामने घाट तक करीब 15 लाख दीये जलाए गए, जिनकी टिमटिमाती रोशनी से पूरा शहर प्रकाशमय हो उठा।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस दिव्य और भव्य नजारे की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट (एक्स) पर शेयर की।तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी आज देव दीपावली के अनुपम प्रकाश से आलोकित है। मां गंगा के किनारे काशी के घाटों पर प्रज्वलित लाखों दीपों में सबके लिए सुख-समृद्धि की कामना है।

Great pictures : हर-हर महादेव! मंत्रमुग्ध कर देने वाली भव्यता PM मोदी ने शेयर कीं देव दीपावली की शानदार तस्वीरें ?