पंजाब के पठानकोट में दुबई से लौटे युवक ने आते ही लव मैरिज कर ली। युवती ने भी घर वालों की मर्जी के बगैर कोर्ट मैरिज की। गुस्साए लड़की के परिवार वालों ने लड़के के घर को आग के हवाले कर दिया।
युवक को लव मैरिज करना महंगा पड़ गया। गुस्साए युवती के परिवार वालों ने दूल्हे के घर को आग लगा दी। मामला इंटर कास्ट मैरिज से जुड़ा है। घटना पठानकोट की है। पुलिस थाना सदर के अधीन आते गांव शावला में एक युवक ने दूसरी जाति की लड़की के साथ लव मैरिज की थी। युवती ने परिवार के खिलाफ जाकर युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। पता चलते ही लड़की के परिवार सदस्य युवक के घर पहुंच गए। गुस्साए परिजनों ने युवक के घर को आग के हवाले कर दिया।
घटना का पता चलते ही थाना सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। दूसरी तरफ पुलिस ने लड़की परिवार से आए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। तीनों के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों में लड़की का दादा मुलखराज, सृष्टा देवी और बलविंदर कौर हैं।
पुलिस को लड़के की मां निशा देवी ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखती हैं। उसका बड़ा बेटा दुबई में नौकरी करता है
युवक को लव मैरिज करना महंगा पड़ गया। गुस्साए युवती के परिवार वालों ने दूल्हे के घर को आग लगा दी। मामला इंटर कास्ट मैरिज से जुड़ा है। घटना पठानकोट की है। पुलिस थाना सदर के अधीन आते गांव शावला में एक युवक ने दूसरी जाति की लड़की के साथ लव मैरिज की थी। युवती ने परिवार के खिलाफ जाकर युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। पता चलते ही लड़की के परिवार सदस्य युवक के घर पहुंच गए। गुस्साए परिजनों ने युवक के घर को आग के हवाले कर दिया।
घटना का पता चलते ही थाना सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। दूसरी तरफ पुलिस ने लड़की परिवार से आए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। तीनों के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों में लड़की का दादा मुलखराज, सृष्टा देवी और बलविंदर कौर हैं।
पुलिस को लड़के की मां निशा देवी ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखती हैं। उसका बड़ा बेटा दुबई में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले वह दुबई से वापस आया और उसने सैनी बिरादरी की लड़की से सहमति में कोर्ट जाकर शादी कर ली। लड़की के परिवार को जैसे ही शादी का पता चला तो गुस्साए लड़की परिवार ने उनके घर को आग लगा दी। आग से घर को काफी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।
घर पर आगजनी की घटना के बाद लड़के का परिवार सहमा हुआ है। परिवार के सभी लोग अपने रिश्तेदार के घर पहुंच गए हैं। जांच में सामने आया है कि युवक आकाश (27) और युवती के बीच करीब 4 साल से प्रेम संबंध थे। आकाश के चार भाई-बहन हैं और वह सबसे बड़ा है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता