handed over to BSF : सुनीता जांगड़े को पाकिस्तानी रेंजर्स ने अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर BSF को सौंप ?

- नागपुर की रहने वाली 43 वर्षीय सुनीता जांगड़े को पाकिस्तानी रेंजर्स ने अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर BSF को सौंप दिया है। नागपुर की यह महिला पाकिस्तानी पादरी के प्यार में पड़कर 14 मई 2025 को कारगिल के हुंदरमन गांव से नियंत्रण रेखा पार कर आई थी। इसने अपने 12 साल बेटे को भी वही गांव के एक लॉज़ में छोड़ दिया । पाकिस्तानी दोस्तों से मिलने के लिए जिस तरह सुनीता खतरा उठाया, उससे शक गहरा गया है।
- नागपुर के कबीर नगर उप्पलवाड़ी की रहने वाली सुनीता का उसके पति से तलाक हो चुका है। वह अपने मायके में मां निर्मला जामगाडे और भाई सुनील जामगाडे के साथ रहती है। नर्स की नौकरी छोड़ने के बाद वह घर-घर जाकर कपड़े भी बेचती है। वह अक्सर अपने परिवारवालों के सामने पाकिस्तान के एक पादरी के बारे में बताती थी, जिसने मुस्लिम नाम अपनाया है। एक दिन वह अचानक 12 साल के बेटे को साथ लेकर घर से निकल गई।
- घरवालों को बताया कि पंजाब जा रही है और 9 मई को वह अचानक लद्दाख के करगिल पहुंच गई। 14 मई को वह अपने बेटे को हुंडरमान के पास एक लॉज में अकेला छोड़कर पाकिस्तान चली गई। हुंडरमान करगिल का एक सीमावर्ती गांव है। सुनीता ने अपने बेटे से कहा था कि वह उसके लौटने तक वहीं इंतजार करे। सवाल यह है कि सुनीता ने दो पाकिस्तानी दोस्तों से मिलने के लिए खतरनाक और अपरिचित पहाड़ी इलाकों में जाने का रिस्क क्यों लिया?
करगिल के लॉज में सुनीता के बेटे को स्थानीय गांव वालों ने परेशान देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए। 17 मई को नागपुर में सुनीता के भाई ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home