Heavy rain likely : पूर्वांचल में 24 घंटे के अंदर सक्रिय हो जाएगा मानसून, बनारस में तेज आंधी के साथ भारी बारिश के आसार

वाराणसी मानसून अगले 24 घंटे में पूर्वांचल
- में सक्रिय हो जाएगा। इसका असर दिखने लगा है। वाराणसी में गुरुवार की शाम से तेज आंधी के साथ भारी बारिश के आसार हैं। गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश होगी। मौसम बदलने के बाद तापमान में गिरावट से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। मानसून बुधवार को ही सोनभद्र में दस्तक दे चुका है। गुरुवार तक इसके वाराणसी पहुंचने के आसार हैं। इसके प्रभाव के चलते वाराणसी में गुरुवार की शाम से ही बारिश का दौर शुरू हो सकता है। तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश की शुरुआत हो सकती है।
- अगले 24 घंटे के भीतर वाराणसी में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा, जिससे क्षेत्र में अच्छी बारिश के आसार हैं। दरअसल, जून के पहले पखवारे में गर्मी चरम पर रही। लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। ऐसे में लोगों को बारिश के आसार थे। मानसून के बिहार में अटकने के चलते थोड़ा विलंब हुआ, लेकिन मंगलवार से ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को भी कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन लोगों को अच्छी बरसात का इंतजार है, ताकि उमस से छुटकारा मिले।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)