Helping hand : मुश्किल दौर में Rajpal Yadav के साथ खड़ा हुआ बॉलीवुड, Sonu Sood और Salman Khan सहित कई दिग्गजों ने बढ़ाया मदद का हाथ ?

Helping hand : मुश्किल दौर में Rajpal Yadav के साथ खड़ा हुआ बॉलीवुड, Sonu Sood और Salman Khan सहित कई दिग्गजों ने बढ़ाया मदद का हाथ

Helping hand : मुश्किल दौर में Rajpal Yadav के साथ खड़ा हुआ बॉलीवुड, Sonu Sood और Salman Khan सहित कई दिग्गजों ने बढ़ाया मदद का हाथ
Helping hand : मुश्किल दौर में Rajpal Yadav के साथ खड़ा हुआ बॉलीवुड, Sonu Sood और Salman Khan सहित कई दिग्गजों ने बढ़ाया मदद का हाथ

अपनी शानदार कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाले मशहूर अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों एक कानूनी और आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। ‘चेक बाउंस’ मामलों में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा समय बढ़ाने की याचिका खारिज होने के बाद अभिनेता ने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि, इस कठिन समय में फिल्म उद्योग के कई बड़े नाम उनके समर्थन में आगे आए हैं।

PTI के साथा  राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव की खास बातचीत के अंश-

अभिनेता राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने बुधवार को कहा कि ‘चेक बाउंस’ मामलों में तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने के बाद फिल्म उद्योग के कई लोग हास्य कलाकार के समर्थन में आगे आए हैं। बकाया राशि चुकाने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा और समय देने की याचिका खारिज किए जाने के बाद राजपाल यादव को तिहाड़ जेल भेज दिया गया था।

अभिनेता को करीब नौ करोड़ रुपये का भुगतान करना है। यादव को ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘वक्त’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘पार्टनर’, ‘भूल भुलैया’, ‘हंगामा’ और ‘चुप चुप के’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाता है। फिल्म उद्योग से अभिनेता सोनू सूद, गुरमीत चौधरी और संगीतकार राव इंदरजीत यादव सहित कई लोगों ने परिवार को आर्थिक सहायता की पेशकश की तथा अन्य लोगों से भी आगे आने की अपील की। राधा यादव ने पीटीआई-से कहा, “सब लोग उनके साथ खड़े हैं।

फिल्म उद्योग ने बहुत सहयोग किया है। जो भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, हम सबका बहुत धन्यवाद करते हैं।” राजपाल यादव के 25 वर्षों से मैनेजर रहे गोल्डी जैन ने कहा कि प्रमुख अभिनेताओं से लेकर निर्देशकों और निर्माताओं तक, कई लोगों ने सहायता की पेशकश की है।

मीडिया में आई एक खबर में दावा किया गया कि अभिनेता सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और फिल्म निर्माता डेविड धवन ने भी आर्थिक मदद की पेशकश की है। जैन ने कहा, “लोगों ने मदद के लिए पहल की है। सभी ने मदद का वादा किया है, इसका मतलब सिर्फ आर्थिक मदद नहीं है। यह सही है कि (सलमान, अजय, वरुण और डेविड धवन) इन लोगों ने फोन किया है। किस रूप में और कैसे मदद करेंगे, यह अभी तय होना बाकी है। वे सभी राजपाल भाई के शुभचिंतक हैं।”

Helping hand : मुश्किल दौर में Rajpal Yadav के साथ खड़ा हुआ बॉलीवुड, Sonu Sood और Salman Khan सहित कई दिग्गजों ने बढ़ाया मदद का हाथ
Helping hand : मुश्किल दौर में Rajpal Yadav के साथ खड़ा हुआ बॉलीवुड, Sonu Sood और Salman Khan सहित कई दिग्गजों ने बढ़ाया मदद का हाथ

उन्होंने कहा, “जमानत पर सुनवाई कल है और अगर सब ठीक रहा तो हम संवाददाता सम्मेलन करेंगे।” यादव ने वर्ष 2010 में अपने निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से पांच करोड़ रुपये उधार लिए थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। आत्मसमर्पण से पहले यादव ने ‘बॉलीवुड हंगामा’ से कहा था कि उनके पास बकाया राशि चुकाने के लिए पैसे या कोई अन्य साधन नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने प्रसिद्ध सहकर्मियों से मदद मांगी, तो अभिनेता ने कहा था, “इंडस्ट्री में हर कोई अपने लिए है।”

दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपने हालिया फैसले में कहा कि यादव को उनके खिलाफ दर्ज सातों मामलों में प्रत्येक में 1.35 करोड़ रुपये का भुगतान करना है और निर्देश दिया कि उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के पास पहले जमा की गई राशि शिकायतकर्ता के पक्ष में जारी की जाए। अभिनेता सोनू सूद उद्योग जगत से सबसे पहले यादव के समर्थन में आगे आए। उन्होंने कहा कि वह राजपाल यादव को अपनी एक फिल्म में लेंगे और इसके लिए अग्रिम भुगतान के रूप में ‘साइनिंग अमाउंट’ दे रहे हैं।

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के स्नातक यादव कई लोकप्रिय बॉलीवुड कॉमेडी फिल्मों का अहम हिस्सा रहे हैं। सूद ने अन्य लोगों से भी आगे आने की अपील करते हुए कहा, “भविष्य के काम के बदले समायोजित होने वाला एक छोटा-सा ‘साइनिंग अमाउंट’ कोई दान नहीं, बल्कि सम्मान है। जब हममें से कोई कठिन दौर से गुजर रहा हो… यही तरीका है दिखाने का कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं, उससे बढ़कर हैं।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Budget of crores : यूपी बजट 2026: शादी, शिक्षा, रोजगार और स्मार्ट सिटी पर जोर – योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का बजट

budget of crores : यूपी बजट 2026: शादी, शिक्षा, रोजगार और स्मार्ट सिटी पर जोर – योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का बजट ?

Budget of crores : यूपी बजट 2026: शादी, शिक्षा, रोजगार और स्मार्ट सिटी पर जोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *