Hundreds of people : किसान को दौड़ाकर ट्रैक्टर से कुचलने वाले 12 आरोपियों पर FIR, शव गांव पहुंचते ही मचा चीत्कार जुट गए सैकड़ों लोग

- नेपाल सीमावर्ती थाना हजारा क्षेत्र के गांव अशोकनगर के पास बुधवार की देर शाम खेत देखने गए संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के गांव मुरारखेड़ा निवासी किसान इंद्रजीत सिंह को खनन माफिया आलम उर्फ अलहम अली ने रेत भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर मार डाला था। कच्चे रास्ते पर शारदा के कटान से छोड़ी गई रेत का अवैध खनन करने के विरोध में आरोपितों ने उनकी जान ले ली थी।
किसान के पुत्र प्रीतम सिंह ने पुलिस को बताया कि
- आरोपित अलहम अली निवासी भरतपुर अपने तीन भाई, हेमंत माहेश्वरी निवासी संपूर्णानगर, अरविंद यादव निवासी सिद्धनगर और छह अज्ञात लोगों के साथ दो ट्रैक्टर ट्रालियों से निकलने वाले एक मात्र रास्ते से रेत का अवैध खनन कर रहा था। पिता इंद्रजीत के विरोध पर आरोपितों ने पहले फावड़ा से सिर पर बार किया। बचाव में वह कुछ दूर दौड़े। पीछे से आरोपितों ने ट्रैक्टर भगाकर उन्हें कुचल दिया। हेमंत, अरविंद और अलहम के भाईयों ने इसमें भरपूर सहयोग किया। खेत से काम पर लौटते समय कमल सिंह, दुर्गेश, गणेश ने किसान का बचाव करने का प्रयास किया। इससे वह भी घायल हो गए। बाइक से उन्हें पलिया सीएचसी ले जाया गया जहां किसान को मृत घोषित कर दिया गया।
Hundreds of people : किसान को दौड़ाकर ट्रैक्टर से कुचलने वाले 12 आरोपियों पर FIR, शव गांव पहुंचते ही मचा चीत्कार जुट गए सैकड़ों लोग ?
- दोपहर के समय पोस्टर्माटम के बाद शव किसान का शव घर पहुंचते ही स्वजन में चीत्कार मच गया। शव आने के इंतजार में सैकड़ों लोग पहले से मौजूद थे। एहतियात के तौर पर पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद रहे। गमगीन माहौल में किसान का गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया। लोगों में आरोपितों के प्रति खासा आक्रोश देखा गया।
अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने बताया कि
- 10 हजारा थाना क्षेत्र के गांव अशोकनगर में दो ट्रैक्टर ट्रालियों से आलम और हेमंत कुछ लोगों के साथ अवैध रेत खनन कर रहे थे। इसका भानु मद्धेशिया, बबलू चौधरी, इंद्रजीत सिंह सहित करीब एक दर्जन लोगों ने विरोध किया। इसपर दोनों तरफ से विवाद हुआ। आरोपित ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। इंद्रजीत सिंह चपेट में आ गए जिससे वह गंभीर घायल हो गए। दो अन्य लोगों के भी चोटें आईं। इंद्रजीत को पलिया सीएचसी ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी लिख ली गई है। आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता