I Love Muhammad : बरेली में बवाल पोस्टर विवाद में तीन स्थानों पर भारी उपद्रव, चली गोली DIG ने बताया ‘साजिश’ ?

I Love Muhammad : बरेली में बवाल पोस्टर विवाद में तीन स्थानों पर भारी उपद्रव, चली गोली DIG ने बताया ‘साजिश’

I Love Muhammad : बरेली में बवाल पोस्टर विवाद में तीन स्थानों पर भारी उपद्रव, चली गोली DIG ने बताया 'साजिश' ?
I Love Muhammad : बरेली में बवाल पोस्टर विवाद में तीन स्थानों पर भारी उपद्रव, चली गोली DIG ने बताया ‘साजिश’ ?

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल मचा। आई लव मुहम्मद पोस्टर विवाद को लेकर जुमे की नमाज के बाद लोगों को जुटने का आह्वान किया गया था। आईएमसी नेता मौलाना तौकीर रजा की ओर से ऐलान किए जाने के बाद भारी संख्या में मस्जिदों पर लोगों का जुटान हुआ। इसके बाद लोगों का जुलूस निकला। पुलिस-प्रशासन की ओर से लोगों को किसी प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति की जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद भी तीन-चार स्थानों पर जुटी भीड़ ने हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच बड़ी संख्या में लोग स्थानीय इस्लामिया कालेज मैदान में पहुंच गए। पुलिस भीड़ को लगातार समझाने में लगी थी। इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने अचानक पथराव और फायरिंग कर दिया। इसमें 10 पुलिस कर्मी घायल हो गए। अब इस मामले में डीआईजी का बयान सामने आया है।

सुनियोजित साजिश के तहत हिंसा

  • बरेली रेंज के डीआईजी अजय साहनी ने हिंसा को नियंत्रित किए जाने के बाद मीडिया से बातचीत में साफ किया कि पूरी घटना सुनियोजित साजिश का हिस्सा लग रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस विवाद को भड़काने वाले सभी तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। मौलाना तौकीर रजा के इस प्रकार की भीड़ जुटाने के आह्वान मामले पर डीआईजी ने सख्त लहजे में कहा कि जिन लोगों ने साजिश रची, इस प्रकार के प्रदर्शन का आह्वान किया और घटना को अंजाम दिया, कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।डीआईजी ने कहा कि नमाज के बाद प्रदर्शन का कॉल था। इस जानकारी के सामने आने के बाद उसे गंभीरता से लेते हुए पहले इस संबंध में लगातार धार्मिक दलों के प्रतिनिधियों से वार्ता की जा रही थी। शुक्रवार सुबह से ही मैं, एसएसपी, प्रशासन के लोग मौके पर मौजूद थे। फील्ड में हम, अन्य अधिकार और फोर्स लगातार शहर में लोगों से बातचीत कर रही थी।
    I Love Muhammad : बरेली में बवाल पोस्टर विवाद में तीन स्थानों पर भारी उपद्रव, चली गोली DIG ने बताया 'साजिश' ?
    I Love Muhammad : बरेली में बवाल पोस्टर विवाद में तीन स्थानों पर भारी उपद्रव, चली गोली DIG ने बताया ‘साजिश’ ?

लोगों को कराया गया अवगत

  • डीआईजी ने कहा कि हमारी टीम ने लोगों को अवगत कराया कि प्रदर्शन को प्रशासन से मंजूरी नहीं मिली है। इस प्रकार की किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में हिस्सा न लें। इसका परिणाम यह हुआ कि 90-95 परसेंट लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से नमाज पढ़ी और वापस चले गए। इसी बीच अचानक कुछ खुराफाती तत्व आए और उन्होंने पथराव एवं फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना के पर्याप्त सबूत हमारे पास हैं। पूरी घटना की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई है। इस आधार पर पुलिस ने मौके से ऐसे लोगों को उठाया है।डीआईजी ने कहा कि इस मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारियां सुनिश्चित की गई है। वीडियो और जो हमारे पास फोटोग्राफ हैं, उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। हमलोग अभी बैठक करने जा रहे हैं। इसमें सारी चीज क्लियर करेंगे।

10 पुलिसकर्मी हुए घायल

  • डीआईजी ने कहा कि शहर के तीन से चार स्थानों पर माहौल को गरमाया गया। इन स्थानों पर साजिश के तहत बवाल किया गया। इसके लिए पहले से ही तैयारी की गई थी। उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर गोली भी चलाई। इसमें 10 पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात सामने आई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज कराया जा रहा है। सही आंकड़े कुछ देर में सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि बवाल से संबंधित सारे तथ्य जुटाए जा रहे हैं।
  • डीआईजी ने कहा कि मामले से संबंधित वीडियो फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि बवाल में मीडियाकर्मियों को भी चोटें आई हैं। इससे साफ होता है कि इस पूरी घटना की साजिश पहले से रची गई थी।

तैयारी के साथ आए थे उपद्रवी

  • डीआईज अजय साहनी ने कहा कि अचानक इतने लोगों के सामने आने के बाद यह तथ्य साफ हुआ कि साजिश की प्लानिंग की गई। उपद्रवी प्रॉपर तैयार होकर आए थे। ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि दरअसल, यह अभी का प्रकरण है। इसलिए, घटना में कौन-कौन से लोग हैं? कहां-कहां के लोग थे? इसके सबूत हमारे पास पर्याप्त हैं। इस उपद्रव में जो भी लोग थे, इसके पीछे के सभी आरोपियों को हम लोग सामने लाएंगे। इस प्री-प्लांड घटना के जो भी जिम्मेदार है, सबके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
  • डीआईजी ने कहा कि प्रदर्शन को जिन्होंने भी कॉल किया था, किसी को भी बख्शा नहीं जाएग। सबको पहले बता दिया गया था कि यहां किसी प्रकार के प्रदर्शन की कोई परमिशन नहीं है। यह मानते हुए 90-95 फीसदी लोग नमाज पढ़ने के बाद अपने घर और काम पर वापस लौट गए। बाद में कुछ प्लांटेड लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर बवाल मचाया।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Chaupal set up in the fields : खेतों में लगाई चौपाल, योगी सरकार के कारण किसानों के जीवन में हुई उन्नति पर की गई चर्चा  ?

Chaupal set up in the fields : खेतों में लगाई चौपाल, योगी सरकार के कारण किसानों के जीवन में हुई उन्नति पर की गई चर्चा  ?

Chaupal set up in the fields : खेतों में लगाई चौपाल, योगी सरकार के कारण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *