IAS Surendra Singh : आईएएस सुरेंद्र सिंह को सीएम योगी का सचिव बनाया गया, दिल्ली से लौटते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी

लखनऊ:
- उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 बैच के आईएएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह को एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव नियुक्त किया है। नई दिल्ली से प्रतिनियुक्ति से लौटने के तुरंत बाद उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरेंद्र सिंह इससे पहले भी मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव और सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं।
- सुरेंद्र सिंह 2022 में मेरठ मंडल के कमिश्नर पद से प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजे गए थे। जहां उन्होंने तीन साल तक उपराज्यपाल के सचिव के रूप में कार्य किया था। 6 अक्टूबर को यूपी में पुनः ज्वाइनिंग देने के बाद 7 अक्टूबर को उन्हें फिर से मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से मथुरा जिले के निवासी सुरेंद्र सिंह का जन्म 15 अगस्त 1978 को हुआ था। उन्होंने भू-विज्ञान (Geology) विषय से बीएससी और एमएससी की डिग्री हासिल की।

सुरेंद्र सिंह ने अपने सेवा काल में उन्होंने
- भदोही, बलरामपुर, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, उन्नाव, बरेली, कानपुर नगर और वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण जिलों में जिलाधिकारी (डीएम) के रूप में कार्य किया है। प्रशासनिक सेवा में उनकी गिनती तेज-तर्रार, ईमानदार और परिणाम देने वाले अफसरों में की जाती है। यूपी में ही नहीं, बल्कि दिल्ली में भी उन्होंने अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। मेरठ के कमिश्नर और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ के रूप में भी वे अपनी प्रभावी कार्यशैली के लिए जाने गए।
- मुख्यमंत्री कार्यालय में अब सुरेंद्र सिंह के साथ अमित सिंह और सूर्यपाल गंगवार भी सचिव के पद पर कार्यरत हैं। प्रशासनिक हलकों में माना जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह की नियुक्ति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विश्वसनीय टीम को और मजबूती प्रदान करेगी।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता