Important Statements: सामाजिक विषमता, जातिगत भेदभाव, ऊंच-नीच, छुआछूत और आरक्षण पर संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत का महत्वपूर्ण ब्यान

हिंदू समाज के एक देशप्रेमी हिस्से ने करीब दो हजार साल तक छुआछूत और भेदभाव सहा,
लेकिन फिर भी उसने देश के साथ कभी विश्वासघात व गद्दारी नहीं की। ऐसे ईमानदार लोगों को बराबरी का हक दिलाने के लिए अगर दो सौ साल तक भी आरक्षण देना पड़े, तो समाज को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। स्वतंत्रता के बाद कई राजनीतिक दल अपने मूल मार्ग से भटक गए – समाज की एकता ही व्यक्तियों और नेतृत्व को शक्ति देती है – ज़ब समाज मजबूत और संगठित होगा तो राष्ट्र की रक्षा भी सशक्त होगी।
समाज कमजोर होगा तो नेतृत्व भी प्रभावी नहीं रह सकता – सामाजिक शक्ति ही व्यक्तियों और नेतृत्व को बल देती है, यदि समाज में भेदभाव, ऊंच-नीच, छुआछूत और विभाजन रहेगा तो राष्ट्र की शक्ति भी कमजोर होगी।
अगर अपने ही भाइयों को आगे बढ़ाने के लिए हमें कुछ नुकसान भी सहना पड़े, तो भी हमें पीछे नहीं हटना चाहिए।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत का सामाजिक विषमता, भेदभाव, ऊंच-नीच, छुआछूत और आरक्षण को लेकर राष्ट्रहित में एक बार फिर एक कार्यक्रम में स्पष्ट और महत्वपूर्ण बयान दिया है। उनके बयान ने देश को बाँटने वाली राजनीति में हलचल तेज हो गयी है, इस बार डॉ. भागवत ने पिछड़ा, दलितों और आदिवासियों के पक्ष में महत्वपूर्ण बयान दिया। उनके इस बयान को वर्तमान राजनीतिक परिपेक्ष्य में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आरक्षण 200 साल भी देना पड़े तो सहीः भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने कहा कि हिंदू समाज के एक देशप्रेमी हिस्से ने करीब दो हजार साल तक छुआछूत और भेदभाव सहा, लेकिन फिर भी उसने देश के साथ कभी विश्वासघात व गद्दारी नहीं की। ऐसे ईमानदार लोगों को बराबरी का हक दिलाने के लिए अगर दो सौ साल तक भी आरक्षण देना पड़े, तो समाज को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। स्वतंत्रता के बाद कई राजनीतिक दल अपने मूल मार्ग से भटक गए।
उन्होंने कहा कि समाज की एकता ही व्यक्तियों और नेतृत्व को शक्ति देती है। ज़ब समाज मजबूत और संगठित होगा तो राष्ट्र की रक्षा भी सशक्त होगी। समाज कमजोर होगा तो नेतृत्व भी प्रभावी नहीं रह सकता, सामाजिक शक्ति ही व्यक्तियों और नेतृत्व को बल देती है, यदि समाज में भेदभाव, ऊंच-नीच छुआछूत और विभाजन रहेगा तो राष्ट्र की शक्ति भी कमजोर होगी। अगर अपने ही भाइयों को आगे बढ़ाने के लिए हमें कुछ नुकसान भी सहना पड़े, तो भी हमें पीछे नहीं हटना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोगों के पूर्वज एक हैं,
और उनकी रगों में एक ही खून बहता है। हिंदू बनने के लिए कुछ छोड़ना नहीं पड़ता, देश के प्रति निष्ठा ही पर्याप्त है और आज जिनका विरोध है, उन्हें भी कल जोड़ना है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए मजबूत नेतृत्व, उच्च सैन्य तैयारी और निरंतर प्रशिक्षण अनिवार्य हैं। राष्ट्र के भाग्य निर्माण में समाज की केंद्रीय भूमिका होती है। समाज मजबूत और संगठित होगा तो राष्ट्र की रक्षा भी सशक्त होगी। समाज का सामूहिक सामर्थ्य नागरिकों को बल देता है और नेतृत्व को प्रभावी बनाता है, इसलिए नेतृत्व का चरित्रवान और अनुशासित होना आवश्यक है। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर क्रांतिकारी आंदोलनों तक स्वतंत्रता की ज्योति कभी बुझी नहीं। इतिहास से सीख लेना परिपक्व राष्ट्रीय चेतना का लक्षण है।
उन्होंने आखिर में कहा कि समाज में जब तक भेदभाव है, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए। जब तक सामाजिक विषमता है, तब तक भेदभाव ऊंच नीच है। शहरों में अलग तरीके से अस्पृश्यता के मामले देखे जाते हैं। गांवों में अलग तरीके से भेदभाव की बात सामने आती है। स्वतंत्रता, समानता और न्याय का सभी को अधिकार है, इस भेदभाव को सामाजिक समरसता से ही समाप्त किया जा सकता है। समाज कमजोर होगा तो नेतृत्व प्रभावी नहीं रह सकता। सामाजिक शक्ति ही व्यक्तियों और नेतृत्व को बल देती है, यदि समाज में भेद्भाव और विभाजन रहेगा तो राष्ट्र की शक्ति कमजोर होगी। समाज मजबूत और संगठित होगा तो राष्ट्र की रक्षा भी सशक्त होगी।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता