In police custody : बिहार: मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में ?

In police custody : बिहार: मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में

In police custody : बिहार: मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में
In police custody : बिहार: मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में

मुजफ्फरपुर ।

  • बिहार में एक ओर विपक्ष जहां सरकार पर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर हमलावर है, वहीं अपराधी भी प्रतिदिन बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इस बीच, पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है। इस बीच, मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर देने की घटना से लोग हतप्रभ हैं।
  • दरअसल, यह पूरा मामला मंसूरपुर गांव का बताया जा रहा है, जहां अपराधी ने देर रात घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पूरे परिवार के लोग रात में खाना-पीना कर सो गए थे। इस दौरान जब मृतक छात्रा के पिता रात को दो बजे के करीब अपना कमरा खोलकर बाहर निकले तो आंगन में बेटी का खून से लथपथ शव को देखा। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया।
In police custody : बिहार: मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में
In police custody : बिहार: मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में

मृतक की मां ने बताया कि

  • उनकी पुत्री रात को घर में सो रही थी, अचानक देर रात शोर हुआ, दरवाजा खोला तो आंगन में बेटी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। घटना कैसे हुई, ये उन्होंने नहीं देखा। आशंका जताई जा रही है कि मृतक बाथरूम के लिए उठी होगी और बदमाश ने इस घटना को अंजाम दिया है।
  • पुलिस हालांकि हत्या के कारणों को लेकर अब तक कुछ नहीं कह रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
    शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है, लेकिन हत्या के सही कारणों की जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Challans issued with speed laser gun : मुज़फ्फरनगर में ओवरस्पीड पर सख्ती, स्पीड लेजर गन से कटे चालान

Challans issued with speed laser gun : मुज़फ्फरनगर में ओवरस्पीड पर सख्ती, स्पीड लेजर गन से कटे चालान ?

Challans issued with speed laser gun : मुज़फ्फरनगर में ओवरस्पीड पर सख्ती, स्पीड लेजर गन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *