India in the semi-finals : अंडर 19 वर्ल्ड कप : म्हात्रे-खिलन ने निकाले 6 विकेट, पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत ?

India in the semi-finals : अंडर 19 वर्ल्ड कप : म्हात्रे-खिलन ने निकाले 6 विकेट, पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत

India in the semi-finals : अंडर 19 वर्ल्ड कप : म्हात्रे-खिलन ने निकाले 6 विकेट, पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत
India in the semi-finals : अंडर 19 वर्ल्ड कप : म्हात्रे-खिलन ने निकाले 6 विकेट, पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत

बुलावायो।

  • भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 मुकाबले में पाकिस्तान को 58 रन से मात दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल-2 में जगह बना ली है, जहां 4 फरवरी को उसका सामना अफगानिस्तान से होगा। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 33.3 ओवरों में जीत की दरकार थी, लेकिन टीम इंडिया ने न सिर्फ सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया, बल्कि इस मैच को भी अपने नाम कर लिया। क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में रविवार को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 49.5 ओवरों में 252 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया 47 के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो चुकी थी।
  • यहां से विहान मल्होत्रा ने वेदांत त्रिवेदी के साथ चौथे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा दिया। विहान 43 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद वेदांत त्रिवेदी ने मोर्चा संभाला। वेदांत ने 98 गेंदों में 68 रन की पारी खेली, जिसमें 1 छक्का और 2 चौके शामिल रहे। वहीं, कनिष्क चौहान ने 35 रन बनाए, जबकि आरएस अंबरीश ने 29 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल सुभान ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए।
India in the semi-finals : अंडर 19 वर्ल्ड कप : म्हात्रे-खिलन ने निकाले 6 विकेट, पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत
India in the semi-finals : अंडर 19 वर्ल्ड कप : म्हात्रे-खिलन ने निकाले 6 विकेट, पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में भारत

वहीं, मोहम्मद सैय्याम ने 2 विकेट निकाले।

  • अली रजा, अहमद हुसैन, मोमिन कमर और अली हसन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
    इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 46.2 ओवरों में महज 194 रन पर सिमट गई। हमजा जहूर और समीर मिन्हास की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 23 रन जुटाए। समीर 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद हमजा ने उस्मान खान के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन जुटाए।
  • हमजा 49 गेंदों में 8 चौकों के साथ 42 रन बनाकर आउट हुए। यहां से उस्मान खान ने कप्तान फरहान यूसुफ के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 रन जुटाकर टीम को जीत की पटरी पर ला दिया था। फरहान ने 38 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
    पाकिस्तान ने 151 के स्कोर पर कप्तान फरहान का विकेट गंवाया, जिसके बाद भारत ने मैच में शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। टीम इंडिया की तरफ से खिलन पटेल ने 35 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे ने 21 रन देकर 3 विकेट निकाले। इनके अलावा, अंबरीश, हेनिल पटेल, कनिष्क चौहान और विहान मल्होत्रा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Hapur: पिलखुवा में 64 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Hapur: पिलखुवा में 64 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार ?

Hapur: पिलखुवा में 64 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *