Inflammatory Post :मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत सोशल मीडिया पर डाली भड़काऊ पोस्ट ?

सोशल मीडिया पर डाली भड़काऊ पोस्ट, मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत
- जहाँगीराबाद। पुख्ता बाजार निवासी गौरव बंसल ने सोशल मीडिया ग्रुप में भड़काऊ पोस्ट डालने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। उन्होंने भड़काऊ पोस्ट डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक गौरव बंसल ने शिकायत में बताया है कि वह एक S.C..M नाम के व्हाट्स अप ग्रुप से जुड़े हुए हैं जिसमें जितेंद्र नामक व्यक्ति ने बीती 28 फरवरी की सुबह लगभग 6 बजे समुदाय विशेष के प्रति भड़काने वाली बातें लिखी हैं। पोस्ट में आरोपित ने डेनमार्क में समुदाय विशेष के वोट डालने का अधिकार खत्म करने की तारीफ करते हुए यही नियम भारत में लागू करने की सिफ़ारिश की है। - आरोपित की पोस्ट में लिखा है कि समुदाय विशेष अपने सारे अधिकार पाकिस्तान के रूप में ले चुका है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस प्रकार के संदेशों से समाज में वैमनस्यता फैलने का खतरा रहता है। यहां तक कि ग्रुप पर इस तरीके के मैसेज डालने से मना करने के बावजूद भी आरोपित ने पोस्ट नहीं हटाई। ग्रुप के एडमिन से इस मामले की शिकायत करने के बाद भी आरोपित ने पोस्ट नहीं हटाई और एडमिन ने आरोपित को रुड़की निवासी अपना जानकार बताते हुए मामले से पल्ला झाड़ लिया। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home