Issues raised : मझोला-दीयूनीडाम मार्ग की गुणवत्ता पर बैठक, मंत्री संजय सिंह गंगवार ने उठाए मुद्दे

- निर्माणाधीन मझोला:- दियूनीडाम मार्ग की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा कुछ संशय व्यक्त किया गया था जिसे लेकर मा . मंत्री संजय सिंह जी गंगवार के मझोला जन सहयोग कार्यालय पर जिला प्रतिनिधि कपिल अग्रवाल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें PWD की ओर से JE अजय सिंह, कार्यदायी ठेकेदार के प्रतिनिधि समेत अन्य कर्मचारी, जोशी कॉलोनी प्रधान समीर मंडल, मझोला गन्ना समिति उपाध्यक्ष गुरसेवक सिंह गोराया और मझोला के पूर्व चेयरमैन अजय गोयल सम्मिलित हुए।
- बैठक:- में जनप्रतिनिधियों द्वारा सड़क के निर्माण से पूर्व उसके बेस में पत्थर ना डालने को लेकर चिंता व्यक्त की गई और जिस नई तकनीकी FDR का हवाला देकर सड़क का बेस नहीं बनाया जा रहा उसकी प्रामाणिकता पर संदेह व्यक्त किया गया। PWD के अधिकारियों द्वारा FDR पद्धति से मजबूत मार्ग निर्माण का संकल्प व्यक्त किया गया। दोनों पक्षों की बात को सुनकर EX EN PWD श्री राजेश चौधरी जी से जिला प्रतिनिधि कपिल अग्रवाल ने फोन पर वार्ता की जिसके उपरांत उक्त रोड को नई तकनीकी FDR से बनाना शुरू करते समय पहले एक छोटा भाग इसके अंतर्गत तैयार करके उसकी मजबूती को उपस्थित जनप्रतिनिधि गण और विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा परख कर सुनिश्चित किया जाना और उसके उपरांत ही सारी रोड को इसके अनुसार बनाए जाने पर सहमति व्यक्त की गई। वहीं जोशी कॉलोनी में बन रही सीसी रोड में आवश्यकता अनुसार पर्याप्त पत्थर डाले जाने पर भी सहमति बनी।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home
News Editor- (Jyoti Parjapati)