Karan Johar : करण जौहर ने किया खुलासा, आखिर कैसे उर्फी और निकिता ने जीता शो?

करण जौहर ने किया खुलासा, आखिर कैसे उर्फी और निकिता ने जीता शो?

Karan Johar : करण जौहर ने किया खुलासा, आखिर कैसे उर्फी और निकिता ने जीता शो?
Karan Johar : करण जौहर ने किया खुलासा, आखिर कैसे उर्फी और निकिता ने जीता शो?
  • मुंबई । मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने टीवी शो ‘द ट्रेटर्स’ के खास पलों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने फाइनल में शो का सबसे बड़ा सवाल सही तरीके से समझा और हल किया। शो के होस्ट करण जौहर ने कहा कि उर्फी और निकिता की बेहतर समझ और सही समय पर फैसला लेना उनकी जीत की वजह थी। उन्होंने बताया कि यह सीजन उनकी उम्मीदों से ज्यादा मजेदार रहा।
    करण जौहर ने कहा, “‘द ट्रेटर्स’ को लेकर हमें जितनी भी उम्मीदें थीं, शो उन सभी उम्मीदों पर खरा उतरा है। खिलाड़ियों को विश्वासघात, प्लानिंग और अपनी सहज भावना के बीच खेलते देखना मनोविज्ञान का अच्छा सबक था। उर्फी और निकिता अलग-अलग दुनिया से हैं, लेकिन दोनों ने मिलकर शो का सबसे बड़ा सवाल हल कर दिया, जब भरोसा ही सबसे बड़ी चीज हो, तो किस पर भरोसा करें? दोनों ही जीत के योग्य थीं और यह यादगार रहा।”
    उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने ‘द ट्रेटर्स’ के पहले सीजन में जीत हासिल की। उर्फी, जो ‘बिग बॉस ओटीटी’ के लिए भी जानी जाती हैं, ने अपने शो के सफर के बारे में कहा, “‘द ट्रेटर्स’ मेरे लिए अब तक का सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव से भरा सफर रहा।
Karan Johar : करण जौहर ने किया खुलासा, आखिर कैसे उर्फी और निकिता ने जीता शो?
Karan Johar : करण जौहर ने किया खुलासा, आखिर कैसे उर्फी और निकिता ने जीता शो?
  • यह भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक रूप से थकाने वाला था। इस शो ने मुझे हर चीज और हर इंसान पर सवाल उठाने पर मजबूर किया, साथ ही अपनी ताकत खोजने में भी मदद की।”
    उर्फी ने कहा, ”लोग मुझे एक ऐसी खिलाड़ी समझते थे जो अजीब है और ज्यादा बोलती है। लेकिन मैंने दिल से खेला और अपनी सूझबूझ और ईमानदारी दिखाई। मैंने कभी दिखावा नहीं किया और न ही डरकर खेला। मैं कभी पीछे नहीं हटी। ‘द ट्रेटर्स’ बिना डरे बेखौफ बोलने के बारे में था। मैंने और निकिता ने मिलकर धोखेबाजों का असली चेहरा दिखाया और उन्हें उनके ही खेल में हराया।”
    ‘द ट्रेटर्स’ शो में कुल 20 सेलिब्रिटी खिलाड़ी के तौर पर शामिल हुए थे। इनमें अंशुला कपूर, अपूर्वा मखीजा, आशीष विद्यार्थी, एलनाज नौरोजी, हर्ष गुजराल, जन्नत जुबैर, जानवी गौर, जैस्मीन भसीन, करण कुंद्रा, लक्ष्मी मांचू, महीप कपूर, मुकेश छाबड़ा, निकिता लूथर, पूरव झा, रफ्तार, राज कुंद्रा, साहिल सलाथिया, सुधांशु पांडे, सूफी मोतीवाला और उर्फी जावेद जैसे नाम शामिल थे।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

Check Also

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को दी खुली चुनौती ?

IND vs NZ T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले Mitchell Santner ने भारत को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *