Killed by stabbing with scissors :प्रेमिका की सगाई, प्रेमी ने कैंची घोपकर मार डाला:एटा में आधी रात घर पहुंचा, जबरदस्ती बात करने की कोशिश की ?

Killed by stabbing with scissors :प्रेमिका की सगाई, प्रेमी ने कैंची घोपकर मार डाला:एटा में आधी रात घर पहुंचा, जबरदस्ती बात करने की कोशिश की

Killed by stabbing with scissors :प्रेमिका की सगाई, प्रेमी ने कैंची घोपकर मार डाला:एटा में आधी रात घर पहुंचा, जबरदस्ती बात करने की कोशिश की ?
Killed by stabbing with scissors :प्रेमिका की सगाई, प्रेमी ने कैंची घोपकर मार डाला:एटा में आधी रात घर पहुंचा, जबरदस्ती बात करने की कोशिश की ?
  • इसके बाद मौके से भाग गया। लेकिन, पुलिस ने 48 घंटे के अंदर आरोपी रोहित कुमार उर्फ अर्जुन (23) को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मृतका की पहचान काजल (20) के रूप में हुई है। मामला एटा के सकरौली थाना क्षेत्र का है।एटा के समसपुर गांव राजवीर सिंह रहते हैं। उन्होंने बताया- मेरी दो बेटियां लक्ष्मी (23), काजल (20) और एक बेटा जीतू (25) है। घर में इनके अलावा मेरी पत्नी जसोदा देवी और बहू साधना रहती है। मैंने छोटी बेटी काजल की शादी हाथरस के एहन गांव में तय की थी। 26 जून यानी 10 दिन पहले बेटी की गोद भराई (इंगेजमेंट) हुई थी। 7 नवंबर को उसकी शादी होने वाली थी। लेकिन, गोद भराई के 10 दिन बाद ही उसकी हत्या कर दी गई।एटा में प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। प्रेमिका की सगाई के 10वें दिन उसे मिलने पहुंचा। उसके साथ जबरदस्ती बात करने लगा। लड़की ने मना किया तो उसके गले में कैंची घोंपकर हत्या कर दी।
  • पढ़िए आरोपी ने जो कुछ कहा:- रोहित ने बताया- काजल और मेरे बीच पिछले 3 साल से अफेयर चल रहा था। काजल कुशवाह जाति की थी, जबकि मैं ब्राह्मण हूं। हम दोनों के गांवों के बीच 2 किलोमीटर की दूरी है। मेरे के पिता गांव-गांव जाकर पंडिताई करते हैं। मैं भी उसी काम में उनका सहयोग करता हूं। मैंने हाईस्कूल तक पढ़ाई की है। 10 दिन पहले काजल की सगाई हो गई थी। इसके बाद उसने मुझसे दूरी बनानी शुरू कर दी। 4 जुलाई की रात 1 से 2.30 बजे के बीच मैंने 20-25 बार काजल को फोन किया था। लेकिन, वह बार-बार फोन काट रही थी। उस रात छिपकर मैं उससे मिलने उसके घर पहुंच गया। बातचीत के दौरान काजल ने मेरी बेइज्जती कर दी। गुस्से में आकर मैंने काजल का मुंह दबाकर कैंची से उसकी गर्दन पर कई वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। फिर मैं वहां से फरार हो गया।
  • पिता बोले- उस रात मैं घर नहीं था काजल के पिता राजवीर सिंह ने बताया- उस रात मैं पड़ोस के घर में दावत खाने गया था। वहां से रात 8 बजे लौटा। इसके बाद बेटी ने खाना खाया और ग्राउंड फ्लोर वाले कमरे में सोने चली गई। मैं यहां से 100 मीटर दूर अपने दूसरे मकान में सोने चला गया। इस मकान में मेरा बेटा और बहू ऊपर वाली मंजिल पर सोने चले गए।
  • राजवीर बताते हैं- बेटी के मोबाइल पर आखिरी कॉल रात डेढ़ बजे की है, जो उसके मंगेतर की है। यानी रात करीब डेढ़ बजे तक बेटी ने मंगेतर से बातचीत की। उसके बाद वो अपने कमरे में सोने चली गई। बेटी रोज सुबह जल्दी उठ जाती थी। सुबह 4 बजे हम लोग नीचे आए। बेटी के कमरे का दरवाजा खोला। देखा, तो उसकी लाश बेड पर पड़ी थी।
  • उसके गले पर गहरे जख्म के निशान थे। नाक से खून निकल रहा था। कमरे की दीवारों पर खून के धब्बे थे। यह सब देखकर हम लोगों के होश उड़ गए। सबसे पहले ऊपर वाले फ्लोर पर सो रहे बेटे जीतू कुशवाह और बहू साधना को जगाया। उसके बाद चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। न ही वे यह जानते थे कि वह उनकी बहन के संपर्क में था।
  • हत्या में इस्तेमाल कैंची बरामद:-  पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कैंची बरामद कर ली है। आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस खुलासे में थाना प्रभारी नीता माहेश्वरी, सर्विलांस प्रभारी अंकुश राघव और एसओजी प्रभारी विनोद कुमार की टीम की अहम भूमिका रही।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

  • News Editor- (Jyoti Parjapati)

Check Also

Six accused arrested : जमीन विवाद में पहुंचे सिपाहियों से मारपीट, ग्रामीणों ने हमला किया, छह आरोपी गिरफ्तार ?

Six accused arrested : जमीन विवाद में पहुंचे सिपाहियों से मारपीट, ग्रामीणों ने हमला किया, छह आरोपी गिरफ्तार ?

Six accused arrested : जमीन विवाद में पहुंचे सिपाहियों से मारपीट, ग्रामीणों ने हमला किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *