Known as Amarnath : अमरनाथ की तरह इन जगहों पर भी बनता है बर्फ का शिवलिंग, इनमें से एक तो छोटा अमरनाथ के नाम से मशहूर है  ?

Known as Amarnath : अमरनाथ की तरह इन जगहों पर भी बनता है बर्फ का शिवलिंग, इनमें से एक तो छोटा अमरनाथ के नाम से मशहूर है

Known as Amarnath : अमरनाथ की तरह इन जगहों पर भी बनता है बर्फ का शिवलिंग, इनमें से एक तो छोटा अमरनाथ के नाम से मशहूर है  ?
Known as Amarnath : अमरनाथ की तरह इन जगहों पर भी बनता है बर्फ का शिवलिंग, इनमें से एक तो छोटा अमरनाथ के नाम से मशहूर है  ?

 

  • अमरनाथ:-  में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भक्तों का पहला जत्था निकल चुका है। यहां श्रद्धालु स्वयंभू हिमानी शिवलिंग के दर्शन करेंगे, जो बर्फ से बनता है। हालांकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बर्फ से शिवलिंग बनते हैं जिन्हें हिमाचल का अमरनाथ और छोटा अमरनाथ कहा जाता है। ऐसे ही एक शिवलिंग जैसी आकृति ऑस्ट्रिया में भी बनती है। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था जम्मू से रवाना हो चुका है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भक्तों की पहली टुकड़ी बेस कैंप से निकल गई है और अब तक करीब 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। अमरनाथ की पवित्र गुफा में भोलेनाथ का चमकता हुआ बर्फ से शिवलिंग बनता है जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालु कठिन यात्रा करके आते हैं। बर्फ से बनने वाले इस शिवलिंग को बाबा बर्फानी भी कहा जाता है, जिसकी बड़ी ही मान्यता है। हालांकि कुछ और जगहों पर भी बर्फ से शिवलिंग की आकृति बनती है, आइये जानते हैं किन-किन जगहों पर बर्फ से बने शिवलिंग की पूजा की जाती है।
  • अमरनाथ की गुफा को लेकर मान्यता है कि यहां प्राकृतिक रूप से शिवलिंग बनता है और इसके दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। मान्यता है कि अमरनाथ की गुफा में भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरत्व का रहस्य सुनाया था। कहा जाता है कि जब शिवजी ने अमरत्व की कथा सुनाई थी तब कबूतरों के जोड़े ने ये कथा सुन ली थी। कहा जाता है कि गुफा में कई बार श्रद्धालुओं को कबूतरों का जोड़ा दिख जाता है। गुफा में बर्फ के शिवलिंग के साथ-साथ गणेश, पार्वती और अन्य देवताओं की आकृतियां भी बनती हैं। अमरनाथ में बनने वाले शिवलिंग को स्वयंभू हिमानी शिवलिंग भी कहा जाता है। माना जाता है कि चंद्रमा के घटने बढ़ने के साथ ही शिवलिंग का आकार भी बढ़ता और घटता जाता है। सावन पूर्णिमा तक शिवलिंग अपने पूरे आकार में आता है और अमावस्या तक छोटा हो जाता है।हिमाचल प्रदेश के मनाली से थोड़ी दूर पर स्थित सोलंगनाला में अंजनी महादेव मंदिर है। यहां सर्दियों में प्राकृतिक बर्फ का शिवलिंग बनता है। यह शिवलिंग एक झरने के पानी के जमने से बनता है और फरवरी में महाशिवरात्रि के दौरान 20-35 फीट तक ऊंचा हो सकता है। बर्फ की तरह ही जमने के कारण इसे हिमाचल का अमरनाथ भी कहा जाता है। इसे लेकर मान्यता है कि यहां पर त्रेतायुग में हनुमानजी की माता अंजनी ने तपस्या की थी।
  • उनके तप से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए थे। कहा जाता है कि इस शिवलिंग के दर्शन मात्र से मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में भारत-चीन सीमा के पास नीती गांव में टिम्मरसैंण महादेव गुफा में प्राकृतिक बर्फ से शिवलिंग बनता है। यह गुफा अमरनाथ की तरह ही पवित्र मानी जाती है। चूंकि यह सीमावर्ती इलाके में है, इसलिए यहां पर जाने के लिए विशेष अनुमति लेनी पड़ती है। स्थानीय लोग इसे भगवान शिव का चमत्कारी रूप मानते हैं और छोटा अमरनाथ कहते हैं।ऑस्ट्रिया के साल्जबर्ग के पास वर्फेन में बर्फ की गुफा में प्राकृतिक रूप से बर्फ की संरचना बनती है, जिसे कुछ लोग शिवलिंग जैसी आकृति मानते हैं। हालांकि यहां शिवलिंग पूजा नहीं होती है और न ही यह हिंदू धार्मिक स्थल है। हालांकि सोशल मीडिया पर इसे शिवलिंग से जोड़कर देखा जाता है और यह जगह कई बार चर्चा में आती है। दावा किया जाता है कि 40 किमी लंबी गुफा में 75 फीट लंबा शिवलिंग बनता है।

 

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

Check Also

Six accused arrested : जमीन विवाद में पहुंचे सिपाहियों से मारपीट, ग्रामीणों ने हमला किया, छह आरोपी गिरफ्तार ?

Six accused arrested : जमीन विवाद में पहुंचे सिपाहियों से मारपीट, ग्रामीणों ने हमला किया, छह आरोपी गिरफ्तार ?

Six accused arrested : जमीन विवाद में पहुंचे सिपाहियों से मारपीट, ग्रामीणों ने हमला किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *