Kudos : आगरा के बुद्ध पार्क का अंतरराष्ट्रीय आकर्षण बढ़ा, विदेशी बौद्ध संतों ने सराहा सौंदर्यकरण कार्य, मुख्यमंत्री योगी को दिया साधुवाद ?

Kudos : आगरा के बुद्ध पार्क का अंतरराष्ट्रीय आकर्षण बढ़ा, विदेशी बौद्ध संतों ने सराहा सौंदर्यकरण कार्य, मुख्यमंत्री योगी को दिया साधुवाद

Kudos : आगरा के बुद्ध पार्क का अंतरराष्ट्रीय आकर्षण बढ़ा, विदेशी बौद्ध संतों ने सराहा सौंदर्यकरण कार्य, मुख्यमंत्री योगी को दिया साधुवाद ?
Kudos : आगरा के बुद्ध पार्क का अंतरराष्ट्रीय आकर्षण बढ़ा, विदेशी बौद्ध संतों ने सराहा सौंदर्यकरण कार्य, मुख्यमंत्री योगी को दिया साधुवाद ?

जापान, थाईलैंड और न्यूज़ीलैंड से आए संतों ने कहा – भारत बुद्ध की पवित्र भूमि, आगरा का बुद्ध पार्क बनेगा वैश्विक पहचान का केंद्र आगरा, संजय साग़र सिंह। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आगरा स्थित बुद्ध पार्क (कालिंदी बिहार रोड) में चल रहे वर्ल्ड क्लास सौंदर्यकरण कार्य को देखने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के बौद्ध संतों का एक प्रतिनिधिमंडल आगरा पहुँचा। यह दौरा अखिल भारतीय जाटव समाज संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन के सकारात्मक संज्ञान के बाद संभव हुआ है।

विदेशी प्रतिनिधिमंडल में थाईलैंड, जापान और न्यूज़ीलैंड के प्रमुख बौद्ध संत शामिल रहे। समूह का नेतृत्व थाईलैंड के फ्रा आमनत इति तोचे ने किया। उनके साथ फ्रा बुन्चेरे बुद्ध सारो (न्यूज़ीलैंड), फ्रा थमानून धम्म टिन्नो (जापान) और फ्रा सोमजय चोटीटुम्मों (थाईलैंड) मौजूद रहे।

संतों ने बुद्ध पार्क में चल रहे विकास और सौंदर्यकरण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि भारत भगवान बुद्ध की जन्म और ज्ञान की पावन भूमि है, जिसे विशेष रूप से थाईलैंड जैसे देशों में अत्यंत श्रद्धा के साथ देखा जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगरा का यह बुद्ध पार्क आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में उभरेगा।

न्यूज़ीलैंड के फ्रा बुन्चेरे बुद्ध सारो ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे पहले एक अधिवक्ता थे और कई वर्षों तक भारत आकर बोधगया की पैदल यात्राएं करते रहे। धम्म की शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने दीक्षा ली और अब अपने देश में शांति और करुणा का संदेश फैला रहे हैं।

Kudos : आगरा के बुद्ध पार्क का अंतरराष्ट्रीय आकर्षण बढ़ा, विदेशी बौद्ध संतों ने सराहा सौंदर्यकरण कार्य, मुख्यमंत्री योगी को दिया साधुवाद ?
Kudos : आगरा के बुद्ध पार्क का अंतरराष्ट्रीय आकर्षण बढ़ा, विदेशी बौद्ध संतों ने सराहा सौंदर्यकरण कार्य, मुख्यमंत्री योगी को दिया साधुवाद ?

वहीं, थाईलैंड के फ्रा सोमजय चोटीटुम्मों, जो विपश्यना में पीएचडी धारक हैं, ने बताया कि वे पहले कृषि शिक्षण संस्थान में प्रशिक्षक थे और अब लोगों को मानसिक शुद्धि और आत्मिक विकास के लिए विपश्यना का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

जापान के फ्रा थमानून धम्म टिन्नो वर्तमान में बुद्ध के शांति और अहिंसा के संदेश का प्रसार कर रहे हैं तथा भारत में सेवा कार्य से भी जुड़े हैं। सभी संत थाईलैंड के सीरी रतनाथम्मारम बुद्ध विहार से संबद्ध हैं और उच्च स्तरीय धम्म अध्ययन प्रमाणपत्र प्राप्त कर चुके हैं।

सभी बौद्ध संतों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ल्ड क्लास बुद्ध पार्क के विस्तार और सौंदर्यकरण के प्रयासों को सराहते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय जाटव समाज संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष नेत्र पाल सिंह, राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार (पूर्व अपर जिला जज), जिलाध्यक्ष भारत सिंह एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह एडवोकेट सहित कई गणमान्य लोगों ने बौद्ध संतों का स्वागत और आभार व्यक्त किया।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Class is in session : सीडीओ के औचक निरीक्षण से असोथर ब्लॉक में मचा हड़कंप, लापरवाह अधिकारियों की लगी क्लास

Class is in session : सीडीओ के औचक निरीक्षण से असोथर ब्लॉक में मचा हड़कंप, लापरवाह अधिकारियों की लगी क्लास ?

Class is in session : सीडीओ के औचक निरीक्षण से असोथर ब्लॉक में मचा हड़कंप, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *