life due to rain : मुंबई बारिश से जनजीवन प्रभावित, मोनोरेल फंसी, 782 यात्री रेस्क्यू, 21 मौतें दर्ज ?

life due to rain : मुंबई बारिश से जनजीवन प्रभावित, मोनोरेल फंसी, 782 यात्री रेस्क्यू, 21 मौतें दर्ज

life due to rain : मुंबई बारिश से जनजीवन प्रभावित, मोनोरेल फंसी, 782 यात्री रेस्क्यू, 21 मौतें दर्ज ?
life due to rain : मुंबई बारिश से जनजीवन प्रभावित, मोनोरेल फंसी, 782 यात्री रेस्क्यू, 21 मौतें दर्ज ?

मुंबई में एलिवेटेड ट्रैक पर चलने वाली दो मोनोरेल मंगलवार शाम 6:15 बजे बारिश के बीच बिजली जाने से रुक गईं। दोनों में क्षमता से अधिक 782 यात्री सवार थे। एसी बंद होने से 15 यात्रियों का दम घुटने लगा। कुछ बेहोश भी हो गए।

एक मोनोरेल से स्नॉर्कल लैडर लगाकर 582 यात्रियों को बचाया गया। लोगों को निकालने के लिए विंडो की कांच तोड़नी पड़ी। दूसरी मोनोरेल को पास के स्टेशन ले जाकर 200 यात्रियों को निकाला गया। यात्री पौने दो घंटे तक फंसे रहे।

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में बीते एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है। मुंबई के कई इलाकों में मंगलवार को बाढ़ जैसे हालात रहे। बारिश संबंधी हादसों में पांच दिनों में महाराष्ट्र में 21 लोगों की मौत हुई है। नांदेड़ जिले में बादल फटने जैसी स्थिति के कारण बाढ़ आ गई। इससे आठ लोगों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र में सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें (7 जोड़ी) कैंसिल कर दीं। 250 से ज्यादा फ्लाइट देरी से उड़ीं। दृश्यता कम होने से मुंबई एयरपोर्ट से 8 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। वहीं, ट्रैक डूबने से लोकल ट्रेन भी थमी रही। अगले 48 घंटे मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले में रेड अलर्ट है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा- NDRF और SDRF समेत डिजास्टर मैनेजमेंट से जुड़ी सभी एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। जान-माल और फसलों के नुकसान के लिए तत्काल मदद के आदेश हैं। नागरिकों को हर तीन घंटे में मौसम का अपडेट दिया जा रहा है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

 

Check Also

Kamchatka : रूस के कामचटका में 7.8 तीव्रता का भूकंप सुनामी का अलर्ट जारी बीते 3 महीनों में 7 तीव्रता से ज्यादा के 4 भूकंप आए ?

Kamchatka : रूस के कामचटका में 7.8 तीव्रता का भूकंप सुनामी का अलर्ट जारी बीते 3 महीनों में 7 तीव्रता से ज्यादा के 4 भूकंप आए ?

Kamchatka : रूस के कामचटका में 7.8 तीव्रता का भूकंप सुनामी का अलर्ट जारी बीते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *