Lobbying intensifies : उदयपुर फाइल्स से गरमाई सियासत : भाजपा में दो फाड़, दागी नेताओं को हटाने के लिए दिल्ली-जयपुर तक लॉबिंग तेज ?

Lobbying intensifies : उदयपुर फाइल्स से गरमाई सियासत : भाजपा में दो फाड़, दागी नेताओं को हटाने के लिए दिल्ली-जयपुर तक लॉबिंग तेज

Lobbying intensifies : उदयपुर फाइल्स से गरमाई सियासत : भाजपा में दो फाड़, दागी नेताओं को हटाने के लिए दिल्ली-जयपुर तक लॉबिंग तेज
Lobbying intensifies : उदयपुर फाइल्स से गरमाई सियासत : भाजपा में दो फाड़, दागी नेताओं को हटाने के लिए दिल्ली-जयपुर तक लॉबिंग तेज

उदयपुर। 

  • राजस्थान की राजनीति में ‘उदयपुर फाइल्स’ के नाम से चर्चित कथित वीडियो कांड ने भारतीय जनता पार्टी के भीतर हलचल मचा दी है। जांच अधिकारी (IO) के बदले जाने के बाद अब पार्टी का एक बड़ा धड़ा सक्रिय हो गया है। यह धड़ा आरोपी नेताओं पर ‘चारित्रिक गिरावट’ का आरोप लगाते हुए उन्हें पदों से हटाने की मांग कर रहा है। पार्टी के भीतर लॉबिंग कर रहे नेताओं का तर्क है कि यदि दागी पदाधिकारी पदों पर बने रहते हैं, तो आगामी नगर निगम चुनावों में संगठन को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। शिकायत में कहा गया है कि इससे विपक्ष को एक बड़ा मुद्दा मिल जाएगा और जनता के बीच पार्टी की छवि सुधारना मुश्किल होगा।
  •  दो गुटों में बंटी पार्टी मामले को लेकर भाजपा में स्पष्ट विभाजन दिख रहा है:
    पहला गुट: सख्त कार्रवाई और इस्तीफे की मांग कर रहा है ताकि पार्टी की साख बची रहे।
    दूसरा गुट : खुद को ‘राजनीतिक साजिश’ का शिकार बता रहा है। इस गुट का दावा है कि बिना ठोस सबूतों के उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। चर्चा है कि यह गुट दो केंद्रीय मंत्रियों के जरिए अपनी पैरवी कर रहा है।
Lobbying intensifies : उदयपुर फाइल्स से गरमाई सियासत : भाजपा में दो फाड़, दागी नेताओं को हटाने के लिए दिल्ली-जयपुर तक लॉबिंग तेज
Lobbying intensifies : उदयपुर फाइल्स से गरमाई सियासत : भाजपा में दो फाड़, दागी नेताओं को हटाने के लिए दिल्ली-जयपुर तक लॉबिंग तेज

सीएम भजनलाल और राष्ट्रीय नेतृत्व की नजर

  • इस संवेदनशील मामले की अपडेट रोजाना जयपुर से दिल्ली तक भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राष्ट्रीय नेतृत्व ने आश्वासन दिया है कि निष्पक्ष जांच के बाद ही कोई बड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस मामले को विधानसभा में ‘उदयपुर फाइल्स’ का नाम देकर सरकार को घेरा था। वहीं, हनुमान बेनीवाल और राजकुमार रोत जैसे नेता भी भाजपा पर हमलावर हैं।
    क्या है पूरा मामला?
  • 11 फरवरी को उदयपुर की एक महिला भाजपा नेता ने एक वकील के खिलाफ एआई (AI) के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने रात में कार्रवाई कर वकील को गिरफ्तार किया, लेकिन इस दौरान वकील के घर में तोड़फोड़ और हथियारों के साथ घुसने के आरोप भी लगे। आरोपी के परिवार ने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मिलकर निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई थी। अब इस कांड में कई बड़े पदाधिकारियों के नाम आने की चर्चाओं ने विवाद को और बढ़ा दिया है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Danced on the shoulders : टोंक : पुलिस लाइन में जमी कलेक्टर-एसपी की होली, जवानों ने कंधों पर बिठाकर किया डांस

Danced on the shoulders : टोंक : पुलिस लाइन में जमी कलेक्टर-एसपी की होली, जवानों ने कंधों पर बिठाकर किया डांस ?

Danced on the shoulders : टोंक : पुलिस लाइन में जमी कलेक्टर-एसपी की होली, जवानों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *