Manian Pillai Raju arrested : हिट एंड रन मामले में मलयालम फिल्म अभिनेता मनियन पिल्लई राजू गिरफ्तार ?

Manian Pillai Raju arrested : हिट एंड रन मामले में मलयालम फिल्म अभिनेता मनियन पिल्लई राजू गिरफ्तार

Manian Pillai Raju arrested : हिट एंड रन मामले में मलयालम फिल्म अभिनेता मनियन पिल्लई राजू गिरफ्तार
Manian Pillai Raju arrested : हिट एंड रन मामले में मलयालम फिल्म अभिनेता मनियन पिल्लई राजू गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम ।

  • मलयालम फिल्म अभिनेता मनियन पिल्लई राजू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वे अपनी बीमारी को लेकर नहीं बल्कि कार एक्सीडेंट को लेकर विवादों में घिर गए हैं। अभिनेता पर आरोप है कि देर रात त्रिवेंद्रम क्लब से बाहर निकलते समय उनकी गाड़ी से दोपहिया वाहन की टक्कर हुई और वे मौके पर मदद करने के बजाय भाग गए।पुलिस ने अब अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया है। तिरुवनंतपुरम पुलिस ने बयान जारी कर जानकारी दी है कि अभिनेता मनियन पिल्ला राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभिनेता को लापरवाही से गाड़ी चलाने और दुर्घटना के बाद वाहन न रोकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
  • चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया है और अगर उनके रक्त परीक्षण में अल्कोहल की मात्रा पाई जाती है, तो उन पर और आरोप तय किए जाएंगे।
    तिरुवनंतपुरम पुलिस ने मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि अभिनेता मनियन पिल्लई राजू की कार कल रात तिरुवनंतपुरम के त्रिवेंद्रम क्लब से बाहर निकलते समय एक दोपहिया वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद, वह कार रोके बिना ही भाग गए। दोपहिया वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Manian Pillai Raju arrested : हिट एंड रन मामले में मलयालम फिल्म अभिनेता मनियन पिल्लई राजू गिरफ्तार
Manian Pillai Raju arrested : हिट एंड रन मामले में मलयालम फिल्म अभिनेता मनियन पिल्लई राजू गिरफ्तार

दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

  • मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घटना रात करीब 9.30 बजे हुई जब तिरुवनंतपुरम में अभिनेता की कार ने एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल को तेज टक्कर मार दी थी। बाइक पर दो लोग सवार थे, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। गाड़ी की नंबर प्लेट से पुलिस को पता चला कि घटना से टक्कर मारकर भागने वाली गाड़ी अभिनेता मनियन पिल्लई राजू की है।
  • बता दें कि मनियन पिल्लई राजू मलयालम इंडस्ट्री के बड़े स्टार और निर्माता हैं। उन्होंने 400 से ज्यादा मलयालम फिल्मों में काम किया है। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत ‘मोहिनीअट्टम’ से की थी, जो साल 1976 में रिलीज हुई थी, लेकिन उन्हें सफलता साल 1981 में आई फिल्म ‘मनियानपिल्ला अधवा मनियानपिल्ला’ से मिली थी, जिसके बाद उन्होंने लगातार मलयालम फिल्मों में हिट फिल्में दीं। उन्होंने अपने करियर में कॉमेडी से लेकर गंभीर रोल वाली फिल्में की हैं। अभिनेता मनियन पिल्लई राजू सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहे, उन्होंने फिल्म के निर्माण में भी अपना योगदान दिया है। उन्होंने साल 1990 में आई फिल्म ‘ऐ ऑटो’, साल 2005 में आई ‘आनंदभद्रन’, साल 2007 में आई ‘छोटा मुंबई’, साल 2015 में आई ‘पावड़ा’ समेत कई फिल्मों का निर्माण किया है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Tehran or face the consequences : ईरान की ओर बढ़ रहा 'विशाल बेड़ा,' ट्रंप बोले- डील करें तेहरान वरना नतीजे भुगतें

Tehran or face the consequences : ईरान की ओर बढ़ रहा ‘विशाल बेड़ा,’ ट्रंप बोले- डील करें तेहरान वरना नतीजे भुगतें ?

Tehran or face the consequences : ईरान की ओर बढ़ रहा ‘विशाल बेड़ा,’ ट्रंप बोले- …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *