Meenakshi : गंदी फोटो, चैट्स, 2500000 रुपये SHO अरुण राय की मौत में बड़ा खुलासा, कौन है मीनाक्षी ?

Meenakshi : गंदी फोटो, चैट्स, 2500000 रुपये SHO अरुण राय की मौत में बड़ा खुलासा, कौन है मीनाक्षी

Meenakshi : गंदी फोटो, चैट्स, 2500000 रुपये SHO अरुण राय की मौत में बड़ा खुलासा, कौन है मीनाक्षी ?
Meenakshi : गंदी फोटो, चैट्स, 2500000 रुपये SHO अरुण राय की मौत में बड़ा खुलासा, कौन है मीनाक्षी ?
जालौनः उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एसएचओ अरुण राय की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. एसएचओ अरुण राय पर महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था, जिससे वह तंग आ गए थे. मीनाक्षी पर आरोप है कि उसने अरुण राय से 25 लाख रुपये की डिमांड की थी. क्योंकि उसके पास अरुण राय के साथ की अश्लील फोटो और चैट्स थे, जिसको वायरल करने की धमकी वह बार-बार दे रही थी. इस मामले में मीनाक्षी शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मौत की जांच में जुटी पुलिस अब हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है.
अश्लील फोटो और चैट्स मिले
सूत्रों की मानें तो शुरुआती जांच में आत्महत्या मानी जा रही थी. जालौन पुलिस फॉरेंसिक, बैलिस्टिक और जीएसआर रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. अरुण राय की जब लाश मिली थी, तब उनकी दाहिनी कनपटी में गोली लगी हुई थी. सूत्रों के मुताबिक गोली की एंट्री, एग्जिट आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है. पुलिस को मीनाक्षी शर्मा के पास से एक मोबाइल भी मिला है. इस मोबाइल में अरुण राय के साथ आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और चैट मिले हैं. आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और चैट के जरिए ही अरुण राय को मीनाक्षी ब्लैकमेल कर रही थी.
25 लाख रुपये मांग रही थी मीनाक्षी
मोबाइल फोन से कुछ डेटा डिलीट किया गया है जिसे पुलिस रिट्रीव करा रही है. बताया जा रहा है कि 8 फरवरी 2026 को मीनाक्षी की शादी होनी है. शादी के खर्च के लिए अरुण राय से मीनाक्षी 25 लाख रुपए मांग रही थी. चर्चा है की मीनाक्षी की इंगेजमेंट में भी साढ़े तीन लाख रुपए का डायमंड सेट अरुण राय ने दिया था. कांस्टेबल से भर्ती हुए अरुण राय आउट ऑफ टर्न पाकर सब इंस्पेक्टर बने थे. 14 मार्च 2024 को मीनाक्षी शर्मा की तैनाती जालौन को कोंच कोतवाली में हुई थी.

Meenakshi : गंदी फोटो, चैट्स, 2500000 रुपये SHO अरुण राय की मौत में बड़ा खुलासा, कौन है मीनाक्षी ?
Meenakshi : गंदी फोटो, चैट्स, 2500000 रुपये SHO अरुण राय की मौत में बड़ा खुलासा, कौन है मीनाक्षी ?
कैसे नजदीक आए मीनाक्षी और एसएचओ अरुण राय
5 जुलाई 2024 को अरुण राय कोंच कोतवाली के एसएचओ बने. कोंच कोतवाली में अरुण और मीनाक्षी सात महीने तक साथ तैनात रहे. इस दौरान ही अरुण और मीनाक्षी करीब आए. 22 फरवरी 2025 को अरुण राय उरई कोतवाली एसएचओ बने. मीनाक्षी को 28 अप्रैल 2025 को यूपी 112 में ट्रांसफर किया गया. बताया जाता है कि तबादले के बाद से ही अरुण राय पर मीनाक्षी दबाव बना रही थी. मौत से पहले भी अरुण और मीनाक्षी के बीच चैटिंग पुलिस को मिली है.
मीनाक्षी पहले भी एक कांस्टेबल पर लगा चुकी है रेप का आरोप
मीनाक्षी ने पीलीभीत में तैनाती के दौरान एक कांस्टेबल पर रेप का मुकदमा दर्ज करा उसे जेल भिजवाया था. पूरे मामले की जांच के लिए एसपी जालौन डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने एसआईटी बना दी है. एसआईटी में इंस्पेक्टर अजय पाठक,एसआई शीलवंश सिंह समेत एक एसआई और एक कांस्टेबल हैं. सीओ शैलेंद्र बाजपेई इस पूरी एसआईटी का पर्यवेक्षण करेंगें. शुक्रवार रात अरुण राय का शव उनके सरकारी आवास में मिला था. मीनाक्षी ने ही थाने में अरुण राय के आत्महत्या करने की सूचना दी थी.

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

 

Check Also

Police investigation continues : गलगोटिया विश्वविद्यालय छात्र गौरव ने आत्महत्या की, पुलिस जांच जारी

Police investigation continues : गलगोटिया विश्वविद्यालय छात्र गौरव ने आत्महत्या की, पुलिस जांच जारी ?

Police investigation continues : गलगोटिया विश्वविद्यालय छात्र गौरव ने आत्महत्या की, पुलिस जांच जारी Galgotias …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *