Minister BL Verma : कांग्रेस को बर्बाद करने में राहुल गांधी और इमरान मसूद जैसे लोगों का हाथ: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ?

Minister BL Verma : कांग्रेस को बर्बाद करने में राहुल गांधी और इमरान मसूद जैसे लोगों का हाथ: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्म

Minister BL Verma : कांग्रेस को बर्बाद करने में राहुल गांधी और इमरान मसूद जैसे लोगों का हाथ: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ?
Minister BL Verma : कांग्रेस को बर्बाद करने में राहुल गांधी और इमरान मसूद जैसे लोगों का हाथ: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ?

नई दिल्ली ।

  • कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाने वाले बयान को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने बुधवार को तंज कसते हुए लाइमलाइट में रहने का एक तरीका बताया। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “इमरान मसूद ख्याली पुलाव पकाते रहें, लेकिन ऐसी संभावनाएं दूर-दूर तक नहीं हैं। इमरान मसूद को देश की जनता जानती है। उनके द्वारा ऐसे बयान देना लाइमलाइट में रहने का एक तरीका है। देश की जनता सब देखती है कि वे क्या बोलते हैं।

निश्चित रूप से कांग्रेस को बर्बाद करने में इमरान मसूद जैसे लोगों का हाथ है।

  • ” बीएल वर्मा ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरे पर निशाना साधते हुए कहा, “जब भी वे विदेश की धरती पर जाते हैं, तो देश और देश के नागरिकों का अपमान करते हैं। विदेश जाकर वे हमारी एजेंसियों पर सवाल उठाते हैं। आज के समय में पीएम मोदी पर लगातार देश की जनता का विश्वास बढ़ रहा है और देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, उसे आप पचा नहीं पा रहे हैं।”
Minister BL Verma : कांग्रेस को बर्बाद करने में राहुल गांधी और इमरान मसूद जैसे लोगों का हाथ: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ?
Minister BL Verma : कांग्रेस को बर्बाद करने में राहुल गांधी और इमरान मसूद जैसे लोगों का हाथ: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ?

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा,

  • “कांग्रेस जो काम 50-60 वर्षों में नहीं कर पाई है, पीएम मोदी ने पिछले 10-11 वर्षों में वह काम करके दिखाया है। मुझे लगता है कि जब कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व को स्वीकार्य करती रहेगी, तब तक पार्टी हाशिए पर रहेगी। राहुल गांधी अपने बयान से सिर्फ देश की जनता ही नहीं, बल्कि वो कांग्रेस को भी कहीं न कहीं कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी अब उनके बयान को गंभीरता से नहीं लेती है।”
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने विदेशी दौरे के दौरान बर्लिन के स्कूल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा पर देश के संस्थागत ढांचे पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला करार दिया था। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है, जिसका सीधा फायदा भाजपा को मिल रहा है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

The Assurance of Safety : हापुड़: थाना प्रभारियों द्वारा पैदल गस्त से बढ़ाया गया नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास

The Assurance of Safety : हापुड़: थाना प्रभारियों द्वारा पैदल गस्त से बढ़ाया गया नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास ?

The Assurance of Safety : हापुड़: थाना प्रभारियों द्वारा पैदल गस्त से बढ़ाया गया नागरिकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *