Miscreant arrested : शामली शहर में रंगदारी के लिए धमकी देने वाले एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया ?

- शामली। शामली शहर में रंगदारी के लिए धमकी देने वाले एक कुख्यात बदमाश को पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम के निर्देशन में इस मामले को प्राथमिकता दी गई। एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों से मामले की गहन जांच की।
- पकड़े गए आरोपी की पहचान महताब पुत्र अब्बास निवासी ग्राम सोंटा रसूलपुर, थाना थानाभवन के रूप में हुई है। महताब की पहचान एक शातिर अपराधी के रूप में हुई, जिस पर पहले से ही 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे, जिनमें लूट, डकैती, रंगदारी और आर्म्स एक्ट शामिल हैं।
- गुरुवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि महताब शहर के बाहरी इलाके में देखा गया है। उसे पकड़ने के लिए टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख महताब ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह घायल हो गया। मौके से महताब को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक शामली संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। महताब जैसे अपराधियों की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट है कि शामली पुलिस अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शने के मूड में नहीं है। व्यापारी वर्ग को पूर्ण सुरक्षा देने का आश्वासन दिया गया है।हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home