MP Dinesh : अहमदाबाद: भद्रकाली माताजी की भव्य नगर यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग, सांसद दिनेश मकवाना भी रहे मौजूद

अहमदाबाद ।
- अहमदाबाद में गुरुवार को देवी भद्रकाली की भव्य नगर शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। माता की चुनरी लेकर लोग भजन में झूमते हुए यात्रा में चलते रहे। यात्रा में कोई बाधा न पहुंचे, इसके लिए पुलिस फोर्स तैनात रही। महापौर प्रतिभा जैन ने हरी झंडी दिखाकर भद्रकाली माताजी की भव्य नगर यात्रा जुलूस को रवाना किया। इस यात्रा में राज्यसभा सदस्य दिनेश मकवाना सहित अन्य नेता शामिल हुए। इस शोभायात्रा में नासिक के ढोल वादक दल, अखाड़ा कलाकार, भजन मंडलियां और वाहनों का एक बड़ा काफिला शामिल है।
- सांसद दिनेश मकवाना ने कहा, “आज शहर में दूसरी बार नगर देवी भद्रकाली की नगर शोभायात्रा निकल रही है। मैं भद्रकाली देवी से प्रार्थना करता हूं कि उनके आशीर्वाद से अहमदाबाद, गुजरात और पूरा देश सुरक्षित रहे। देवी का आशीर्वाद विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है, जो शहर और देश के हर कोने को रोशन कर रहे हैं। हर साल ऐसी यात्रा निकले और सबको माताजी दर्शन दें, ऐसी मेरी अपेक्षा है।”

पुजारी शशिकांत तिवारी ने कहा,
- “यात्रा की शुरुआत हो चुकी है, जो दोपहर 2 बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है। इस यात्रा में करीब 50 गाड़ियां शामिल हैं। यह यात्रा करीब 8 किलोमीटर की होगी।
बता दें कि भीड़ को नियंत्रित करने और कार्यक्रम के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। - सेक्टर-1 के संयुक्त पुलिस आयुक्त नीरज बदगुजर ने बताया कि 500 से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अशांति से बचने के लिए मार्ग में पड़ने वाले विद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में ढोल और वाद्य यंत्रों को बंद रखा जाएगा। भीड़ को देखते हुए, जुलूस मार्ग पर स्थित कई सड़कें सुबह 7 बजे से यात्रा समाप्त होने तक वाहनों के लिए बंद रहेंगी।
- बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने और यातायात जाम से बचने के लिए, पुलिस आयुक्त जी.एस. मलिक ने एक सार्वजनिक अधिसूचना जारी कर यातायात प्रतिबंधों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की घोषणा की है ताकि कार्यक्रम का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता