New history : न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बने जोहराम ममदानी, कुरान पर शपथ लेकर अमेरिका में लिखा नया इतिहास ?

New history : न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बने जोहराम ममदानी, कुरान पर शपथ लेकर अमेरिका में लिखा नया इतिहास

New history : न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बने जोहराम ममदानी, कुरान पर शपथ लेकर अमेरिका में लिखा नया इतिहास
New history : न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बने जोहराम ममदानी, कुरान पर शपथ लेकर अमेरिका में लिखा नया इतिहास

न्यूयॉर्क ।

  • अमेरिका के डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट जोहरान ममदानी ने गुरुवार सुबह न्यूयॉर्क शहर के 112वें मेयर के तौर पर शपथ ले ली है। ममदानी ने नवंबर 2025 में न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर के तौर पर जीत हासिल की। अब नए साल के मौके पर उन्होंने अपने पद की शपथ ली है। हालांकि, शपथग्रहण छोटे तौर पर हुआ, लेकिन शाम में एक पब्लिक सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। अमेरिका के राजनीतिक इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब न्यूयॉर्क के मेयर ने कुरान हाथ पर रखकर शपथ ली हो।
  • इसके साथ ही उन्होंने इस हाई-प्रोफाइल पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के मेयर बनकर इतिहास रच दिया है। शपथ लेने के कुछ देर बाद ममदानी ने कहा, “यह सच में जिंदगी का सम्मान और खुशकिस्मती है।” बता दें, ममदानी का भारत के साथ बेहद गहरा नाता है।
  • नए साल के मौके पर ममदानी ने आधी रात के ठीक बाद एक प्राइवेट सेरेमनी में अपनी पत्नी, कलाकार रमा दुवाजी के साथ न्यूयॉर्क के मेयर पद की शपथ ली। इस दौरान उनके माता-पिता, फिल्म निर्माता मीरा नायर और कोलंबिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर महमूद ममदानी भी मौजूद रहे।
  • अमेरिकी मीडिया के अनुसार, न्यूयॉर्क स्टेट अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने उन्हें शपथ दिलाई। ममदानी जेम्स को राजनीतिक प्रेरणा बताते हैं। ममदानी ने मैनहट्टन में सिटी हॉल पार्क के नीचे पुराने सिटी हॉल सबवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर शपथ ली।
New history : न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बने जोहराम ममदानी, कुरान पर शपथ लेकर अमेरिका में लिखा नया इतिहास
New history : न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बने जोहराम ममदानी, कुरान पर शपथ लेकर अमेरिका में लिखा नया इतिहास

ममदानी ने जिस जगह शपथ ली, उसके बारे में अमेरिकी मीडिया ने बताया कि

  • यह जगह 1945 में स्टेशन बंद होने के बाद से बंद पड़ी हुई थी। यह जगह, गाइडेड टूर को छोड़कर आम लोगों के लिए बंद रहती है। यह न्यूयॉर्क के 28 ओरिजिनल सबवे स्टेशनों में से एक है। यह स्टेशन 1904 में खुला था, जिससे न्यूयॉर्क शहर में नवाचार और विकास की एक नई शुरुआत हुई थी।
  • ममदानी एक शिया मुस्लिम युगांडाई शिक्षाविद महमूद ममदानी और भारत की मशहूर फिल्म निर्माता मीरा नायर के बेटे हैं। शिक्षाविद महमूद ममदानी के पूर्वज भी भारतीय हैं। वहीं मीरा नायर भारत में एक हिंदू परिवार से आती हैं। मीरा नायर की कुछ चुनिंदा फिल्मों में ‘सलाम बॉम्बे’, ‘मानसून वेडिंग’, ‘द नेमसेक’, ‘कामसूत्र-द टेल ऑफ लव’ और ‘मिसिसिपी मसाला’ शामिल हैं।
    ममदानी का जन्म 18 अक्टूबर, 1991 को युगांडा के कंपाला में हुआ था।
  • वे युगांडा से दक्षिण अफ्रीका और न्यूयॉर्क में गए। अमेरिका में उन्होंने 2014 में बॉडॉइन कॉलेज से अफ्रीकाना स्टडीज में डिग्री हासिल करने से पहले बैंक स्ट्रीट स्कूल फॉर चिल्ड्रन और ब्रोंक्स हाई स्कूल ऑफ साइंस में पढ़ाई की। 2017 में वह राजनीतिक और सामाजिक संगठन ‘डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट्स ऑफ अमेरिका’ में शामिल हो गए और यहां से उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_cZ

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Police investigation continues : गलगोटिया विश्वविद्यालय छात्र गौरव ने आत्महत्या की, पुलिस जांच जारी

Police investigation continues : गलगोटिया विश्वविद्यालय छात्र गौरव ने आत्महत्या की, पुलिस जांच जारी ?

Police investigation continues : गलगोटिया विश्वविद्यालय छात्र गौरव ने आत्महत्या की, पुलिस जांच जारी Galgotias …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *