No Helmet No Petrol : नो हेलमेट नो फ्यूल नियमों का पेट्रोल पंपों पर हो रहा उल्लंघन, प्रशासन ने दिए ये निर्देश ?

No Helmet No Petrol : नो हेलमेट नो फ्यूल नियमों का पेट्रोल पंपों पर हो रहा उल्लंघन, प्रशासन ने दिए ये निर्देश

No Helmet No Petrol : नो हेलमेट नो फ्यूल नियमों का पेट्रोल पंपों पर हो रहा उल्लंघन, प्रशासन ने दिए ये निर्देश ?
No Helmet No Petrol : नो हेलमेट नो फ्यूल नियमों का पेट्रोल पंपों पर हो रहा उल्लंघन, प्रशासन ने दिए ये निर्देश ?
 गाजियाबाद। 
  • सड़क हादसों में आए दिन किसी न किसी की जान चली जाती है। इससे बचाव के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा की दृष्टि से नो हेलमेट नो फ्यूल पॉलिसी लागू की है। इसके तहत यदि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट न पहने हों तो पेट्रोल पंप पर उनके वाहन में पेट्राेल नहीं डालने का नियम है।
  • इस नियम का जिले के पेट्राेल पंपों पर उल्लंघन किया जा रहा है। यह स्थिति तब है जबकि ज्यादातर पेट्रोल पंप संचालकों ने नो हेलमेट नो फ्यूल पॉलिसी की जागरूकता के पोस्टर लगाए हैं।
दिन बुधवार, दोपहर 1:48 बजे
  • पुराना बस अड्डा स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर स्कूटी सवार बिना हेलमेट पहने पहुंचा। उसने पेट्रोल पंप के कर्मचारी से स्कूटी में पेट्राेल डालने के लिए कहा, कर्मचारी ने
  • दोपहिया वाहन चालक को हेलमेट के लिए टोका तक नहीं, उसने स्कूटी में पेट्रोल डाला। इस दौरान स्कूटी चालक अपने साथ एक केन भी लेकर आया था, उसमें भी उसने पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल पंप कर्मचारी ने रुपये लेकर उसे जाने दिया।
    No Helmet No Petrol : नो हेलमेट नो फ्यूल नियमों का पेट्रोल पंपों पर हो रहा उल्लंघन, प्रशासन ने दिए ये निर्देश ?
    No Helmet No Petrol : नो हेलमेट नो फ्यूल नियमों का पेट्रोल पंपों पर हो रहा उल्लंघन, प्रशासन ने दिए ये निर्देश ?
दिन बुधवार, दोपहर 2:01 बजे
  • लोहिया नगर स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर भी नो हेलमेट नो फ्यूल पालिसी का उल्लंघन करते हुए पेट्रोल पंप के कर्मचारी नजर आए। पेट्रोल पंप पर स्कूटी सवार बिना हेलमेट पहने पहुंचा और स्कूटी में उसने पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल पंप कर्मचारी ने न तो पेट्रोल देने से मना किया न ही उसे हेलमेट के लिए टोका।
दिन बुधवार, दोपहर 3:13 बजे
  • अंबेडकर रोड स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर बाइक सवार बिना हेलमेट पहने पहुंचा। उसने पेट्राेल पंप कर्मचारी से बाइक में पेट्रोल डालने के लिए कहा। पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बिना कोई रोकटोक बाइक में पेट्रोल डाला और इसकी एवज में भुगतान लेकर उसे जाने दिया।
सड़क हादसों के आंकड़े
  • वर्ष – हादसों की संख्या – मृतकों की संख्या – घायलों की संख्या
  • 2024                   919                                350                                 712
  • 2023                   907                                333                                  647
  • 2022                  809                                 338                                  580

सभी पेट्रोल पंप संचालकों को नो हेलमेट नो फ्यूल पॉलिसी का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है तो जांच की जाएगी। पेट्रोल पंपों पर निरीक्षण किया जाएगा, शासनादेश को सख्ती से लागू कराया जाएगा। – अमित तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Kamchatka : रूस के कामचटका में 7.8 तीव्रता का भूकंप सुनामी का अलर्ट जारी बीते 3 महीनों में 7 तीव्रता से ज्यादा के 4 भूकंप आए ?

Kamchatka : रूस के कामचटका में 7.8 तीव्रता का भूकंप सुनामी का अलर्ट जारी बीते 3 महीनों में 7 तीव्रता से ज्यादा के 4 भूकंप आए ?

Kamchatka : रूस के कामचटका में 7.8 तीव्रता का भूकंप सुनामी का अलर्ट जारी बीते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *