Officer : अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा की हापुड़ टीम में शामिल हुए नए पदाधिकारी

आज अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा की बैठक गांधी विहार आवास विकास,
- हापुड़:- में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन पंडित शिवकुमार शर्मा के आवास पर किया गया। बैठक मे मुख्य अतिथि पंडित बिजेंद्र शर्मा अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश थे। बैठक की शुरुआत भगवान परशुराम जी के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन कर और पुष्प अर्पित कर किया। बैठक में ब्राह्मण समाज के साथ ज्यादा से ज्यादा जुडने और ब्राह्मण समाज के हित में कार्य करने पर बल दिया। इसके साथ ही महिलाओं पर हो रहे विभिन्न प्रकार के अत्याचारों पर चिंता की गई। तथा महिलाओं पर अत्याचार करने के कारण विषय विवाद आदि पर भी मंथन हुआ। इसके साथ ही व्हाट्सएप पर संपर्क कर धोखाधड़ी को अंजाम देने वालों से भी सतर्क रहने की सलाह दी गई। बैठक में नारी शक्ति ने ज्यादा भागीदारी दर्ज कराई। इसके बाद अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी जी के निर्देशानुसार, संगठन के अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश पंडित बिजेंद्र शर्मा जी ने जिला अध्यक्ष हापुड़ पंडित वेद प्रकाश शर्मा जी की सहमति पर, जिला अध्यक्षा हापुड़ महिला प्रकोष्ठ श्रीमति मोहिनी शर्मा की उपस्थिति में जिला उपाध्यक्ष हापुड़ पंडित संजय शर्मा शास्त्री जी ने संगठन में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
Officer : अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा की हापुड़ टीम में शामिल हुए नए पदाधिकारी ? - नारी शक्ति महिला प्रकोष्ठ में श्रीमति रीतू शर्मा को जिला महासचिव हापुड़, श्रीमति ममता शर्मा को जिला प्रभारी महिला प्रकोष्ठ हापुड़, तथा पंडित शिव कुमार शर्मा को जिला संरक्षक हापुड़, पंडित राहुल शर्मा सहायक कानूनी सलाहकार जिला हापुड़ मनोनीत कर नियुक्ति पत्र सौंपे। पंडित बिजेंद्र शर्मा अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी, संगठन की नीतियों के अनुरूप चलते हुए कार्य करने को कहा। इस बैठक मे अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा रा के पंडित राकेश कुमार कौशिक मीडिया प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश, श्रीमति कुमुद शर्मा जी जिला उपाध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ हापुड़, श्रीमति मधुबाला शर्मा नगर अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ, श्रीमति ओमवती शर्मा नगर सचिव हापुड़ महिला प्रकोष्ठ, श्रीमति अंजना शर्मा, पंडित नीरज प्रकाश शर्मा, सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता