Old record : 12वीं बार लाल किले पर तिरंगा लहराएंगे पीएम मोदी, आज टूटने वाला है यह पुराना रिकॉर्ड ?

Old record : 12वीं बार लाल किले पर तिरंगा लहराएंगे पीएम मोदी, आज टूटने वाला है यह पुराना रिकॉर्ड

Old record : 12वीं बार लाल किले पर तिरंगा लहराएंगे पीएम मोदी, आज टूटने वाला है यह पुराना रिकॉर्ड ?
Old record : 12वीं बार लाल किले पर तिरंगा लहराएंगे पीएम मोदी, आज टूटने वाला है यह पुराना रिकॉर्ड ?

स्वतंत्रता दिवस पर एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार अपने 12वें स्वतंत्रता दिवस संबोधन के साथ ही खास रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहे हैं। वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ने वाले हैं। वहीं गैर कांग्रेस पीएम के तौर मोदी पहले नंबर पर होंगे। जानिए पूरा मामला क्या है।नई दिल्ली: आज 15 अगस्त यानी जश्न-ए-आजादी का दिन है। पूरा देश आजादी की 79वीं वर्षगांठ मना रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस स्वतंत्रता दिवस पर एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं। वे लगातार 12वीं बार लाल किले पर झंडा फहराएंगे। ऐसा करने वाले वे पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री होंगे। 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद से वे हर साल स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करते आ रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत के बाद यह उनका दूसरा स्वतंत्रता दिवस संबोधन होगा।

पीएम मोदी के नाम एक और रिकॉर्ड

  • पीएम मोदी ने बीते 25 जुलाई को पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया था। जवाहर लाल नेहरू के बाद इंदिरा गांधी दूसरी ऐसी नेता थीं जिन्होंने सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। लेकिन 25 जुलाई 2025 को पीएम मोदी ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इंदिरा गांधी 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक, 4,077 दिनों तक प्रधानमंत्री रहीं। पीएम मोदी का 25 जुलाई को कार्यकाल 4,078 दिनों का हो गया।

इंदिरा गांधी को छोड़ देंगे पीछे

  • इंदिरा गांधी के उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के बाद, पीएम मोदी अब अपने 12वें स्वतंत्रता दिवस संबोधन के साथ ही एक और अहम मुकाम हासिल करने जा रहे हैं। वो लाल किले की प्राचीर से दिए गए इंदिरा गांधी के लगातार 11 भाषणों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ेंगे। इस मामले में अब पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे स्थान पर होंगे। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराया है। उन्होंने 17 बार लाल किले से तिरंगा फहराया। इसमें 15 बार लगातार शामिल है।

12वीं बार लाल किले पर झंडा फहराएंगे पीएम मोदी

  • इंदिरा गांधी जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक, और फिर जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 में अपनी हत्या तक, प्रधानमंत्री पद पर रहीं। कुल मिलाकर, उन्होंने 15 अगस्त को प्रधानमंत्री के रूप में 16 भाषण दिए हैं। वहीं अगर गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री की बात करें तो पीएम मोदी पहले नंबर पर आ गए हैं। इससे पहले, गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों में यह रिकॉर्ड अटल बिहारी वाजपेयी के नाम था। अटल बिहारी वाजपेयी ने 6 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया था।

लाल किले की प्राचीर से इस बार क्या कहेंगे पीएम मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का यह संबोधन ऐसे समय पर हो रहा है जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को कुछ महीने ही हुए हैं। वहीं विपक्षी दल चुनाव में कथित गड़बड़ियों को लेकर एकजुट होकर उनकी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी इस मौके पर राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास और अपने कार्यकाल में कल्याणकारी मॉडल के विस्तार समेत अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं।

पिछले साल पीएम मोदी का था 98 मिनट का संबोधन

  • 15 अगस्त को पीएम मोदी के भाषणों में हमेशा उस समय के प्रमुख मुद्दे और उनके कार्यकाल में देश के विकास पर चर्चा होती है। वे अकसर नीतिगत पहलों या नई योजनाओं की घोषणा भी अपने संबोधन में करते हैं। पिछले साल 15 अगस्त को अपने 98 मिनट के संबोधन में, उन्होंने वर्तमान ‘सांप्रदायिक’ और ‘भेदभाव’ को बढ़ावा देने वाली संहिता के बजाय एक ‘धर्मनिरपेक्ष’ नागरिक संहिता और एक साथ चुनाव कराने की स्पष्ट वकालत की थी।

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Police uncovered the plot : झोलाछाप डॉक्टर चला रहा था अवैध कफ सिरप फैक्ट्री, पुलिस ने किया भंडाफोड़

Police uncovered the plot : झोलाछाप डॉक्टर चला रहा था अवैध कफ सिरप फैक्ट्री, पुलिस ने किया भंडाफोड़ ?

Police uncovered the plot : झोलाछाप डॉक्टर चला रहा था अवैध कफ सिरप फैक्ट्री, पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *